लखनऊ

‘बड़े पापा ये चाकलेट मुझसे खुल नहीं रही’, भावुक कर देगा शमशान घाट पर अखिलेश यादव और प्रतीक की बेटी का वीडियो

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का लखनऊ में गुरुवार को अंतिम संस्कार (Pratik Yadav Funeral) कर दिया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर शमशान में अखिलेश और प्रतीक की बेटी का भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
May 14, 2026
Feature image
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की फोटो (Source: Akhilesh yadav 'X')

Prateek Yadav Last Rites: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (Prateek Yadav) गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शमशान घाट पर गमगीन माहौल में परिवार, रिश्तेदारों और तमाम लोगों ने प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी। इस गमगीन माहौल के बीच शमशान घाट पर बैठे हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और प्रतीक की बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अखिलेश और प्रतीक की बेटी का वीडियो वायरल

भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में प्रतीक यादव की अंतिम विदाई के मौके पर उनकी मासूम बेटी और अखिलेश का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि शमशान में प्रतीक यादव की छोटी बेटी अपने बड़े पापा (अखिलेश यादव) के पास कुर्सी पर बैठी है। इस दौरान बच्ची चॉकलेट को अपने हाथ से खोलती है, लेकिन पैकेट की पैकिंग नहीं फाड़ पाती है।

अखिलेश ने चॉकलेट की पैकिंग खोली

प्रतीक यादव की बेटी चॉकलेट की पैकिंग नहीं खोल पाती है। इसके बाद अखिलेश यादव अपने हाथ से चॉकलेट की पैकिंग खोलकर बच्ची को दे देते हैं। इस दौरान बच्ची अखिलेश से कुछ पूछती है, लेकिन वह कोई जवाब नहीं देते हैं। अखिलेश और प्रतीक की मासूम बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अखिलेश और मासूम बच्ची के वीडियो पर क्या बोले यूजर?

अखिलेश और दिवंगत प्रतीक यादव की मासूम बेटी का विडियो कई 'X' यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- अपने तो अपने होते हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा- बच्चे भगवान का रूप होते हैं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया- बेचारी इस मासूम को क्या पता कि उसके पिता अब इस दुनियां में नहीं हैं। एक यूजर ने इसी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- गमगीन माहौल में दिल को सुकून देने वाला वीडियो। भगवान इस बच्ची की मुस्कान को सदा बनाए रखे।

प्रतीक की अंतिम विदाई में दिग्गजों का जमावाड़ा लगा

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में बैकुंठधाम शमशान घाट पर उनके परिवार, रिश्तेदार, समर्थक एवं राजनीति से जुड़े कई दिग्गजों का जमावाड़ा लगा। अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और अवधेश प्रसाद के साथ-साथ UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित तमाम लोग शमशान घाट पर मौजूद रहे।