- करीब 40 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने में मदद की। पर समय बीतता जा रहा है, और हम इंतजार ही कर रहे हैं कि कब हमारी मांगें पूरी हो।
लखनऊ. Nishad Party Sanjay Nishad BJP warned उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 तेज गति से करीब आ रहे हैं। भाजपा को चेताते हुए निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने कहाकि, निषाद पार्टी की मांगें अगर पूरी नहीं हुई तो भाजपा के लिए चुनाव 2022 की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी। निषाद पार्टी यूपी में भाजपा की दोस्त हैं।
तीन मांगें पूरी करे भाजपा :- निषाद पार्टी सुप्रीमो संजय निषाद ने कहाकि, यदि निषाद पार्टी दुखी होती है तो भाजपा भी खुश नहीं रह पाएगी। निषाद पार्टी ने भाजपा से केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मांगी है। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे सरकार से वापस लेने को कहा है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से निषाद आरक्षण की मांग भी पूरे जोर के साथ रखा है।
आज तक कुछ नहीं मिला :- संजय निषाद ने कहाकि, हमने कई पार्टियों के संग दोस्ती निभाई पर उसके एवज में आज तक कुछ नहीं मिला है। करीब 40 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने में मदद की। पर समय बीतता जा रहा है, और हम इंतजार ही कर रहे हैं कि कब हमारी मांगें पूरी हो। भाजपा ने हमसे वादा किया था कि मंत्रालय देंगे आप अपने समाज की सेवा करना। पर क्या हुआ। हमारी यह चेतावनी जेपी नड्डा, अमित शाह सुन लें, नहीं तो 2022 बहुत कठिन हो जाएगा।