वोट बैंक अपना बनाने की बनेगी रणनीति :- क्षेत्रवार पार्टी के अग्रिम मोर्चों के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों के साथ बीएल संतोष परंपरागत ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य वोट बैंक के साथ पिछड़े, दलित वोट बैंक को साधने का रोड़मैप बनाएंगे। विधायकों की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेने, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने के लिए बनाई गई पार्टी की योजना, सेवा कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।