लखनऊ

5 साल छोटे लड़के पर 3 साल के बच्चे की मां का आया दिल, फेसबुक फ्रेंड के साथ हो गई फरार

पति को पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी फोन पर रोज बात करती थी। फेसबुक पर‌ लगातार चैटिंग करती रहती थी।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2023, 4:26 PM IST
पति के उड़ गए होश और लगा रोने
पति के उड़ गए होश और लगा रोने

राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें महिला को अपने से पांच साल छोटे युवक से प्यार हो गया। आपको बता दे कि दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। प्यार में पड़ कर महिला ने घर, पति और 3 साल का बच्चा छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गई।

पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी की कार्यवाही, पति के उड़ गए होश

बीते रात लखनऊ के मोहन रोड से आगे पारा क्षेत्र का रहने वाला एक युवक, जब अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना, थाने में लिखवाने पहुंचा। तो पुलिस वालों ने उससे कहा कि पहले वो सभी उन स्थानों पर जाकर या फोन करके पता कर ले कि कहीं उसकी पत्नी मायके या रिश्तेदार के यहां तो नहीं गई है।


पति ने वैसा ही किया लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी घर और बच्चे को छोड़कर चली गयी है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई लगा।

पड़ोसियों ने कहा- फोन पर करती थी बात

पति को पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी फोन पर रोज किसी से बात करती थी और फेसबुक भी चलाती थी। उसके घर से कुछ दुरी पर रहने वाली, कमला ने पुलिस को बतायाकि पति के जाने के बाद वो फोन पर हमेशा कुछ ना कुछ किया करती । उसकी हरकत से सभी परेशान रहते थे।


सर्विलांस टीम की मदद से मिली पत्नी

पारा थाना के एसओ ने बताया कि जैसे ही उनके पास, अपने बच्चे को गोद में लेकर रोता हुआ पिता आया, तो उसकी सूचना पर पहले युवक के खिलाफ, अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई और तुरंत सर्विलांस टीम से पत्नी का लोकेशन सर्च करवाया।

जिसके बाद पता चला की वो जलालपुर थाना पारा का रहने वाला है. उसका नाम कुलदीप सिंह महिला उसके साथ आगरा चली गई है। एसओ ने कहा कि महिला की लोकेशन के आधार पर हमें उसको आगरा से बरामद किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
18 Feb 2023, 4:26 PM IST
Published on: