27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसी महीने होने वाली थी लड़के का तिलक, उसके पहले लगा ली फांसी, जानिए क्यों दर्ज हुआ 4 लड़कियों पर मुकदमा

परिवार ने कहा कि दिलीप की सगाई पिछले सप्ताह हुई थी और 20 फरवरी को तिलक होना था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 6 Feb 2023, 5:03 PM IST

 लड़कियों पर पीड़ित परिवार ने लगाए आरोप

लड़कियों पर पीड़ित परिवार ने लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में 24 साल के दिलीप कुमार की मौत के बाद चार लड़कियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बिजनौर थाना क्षेत्र के परवार पश्चिम मोहल्ले के दिलीप कुमार शनिवार को तेलीबाग स्थित अपने घर से किसी काम से निकले थे और बाद में मोहनलालगंज के उत्तर गांव में नहर के किनारे एक पेड़ से लटके मिले थे।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता ने कीआत्महत्या, बाद में हुई आरोपी की गिरफ्तारी


पेड़ से लटका मिला शव

घटना का पता तब चला जब कुछ यात्री घटनास्थल के पास से गुजरे और देखा कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट मिला है। बाद में पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर से परिजनों से संपर्क किया। मृतक की इसी माह के अंत में शादी होने वाली थी।

यह भी पढ़ें: पारिवारिक कलह के चलते मां बेटी ने की आत्महत्या, तलाक के बाद की थी दूसरी शादी


लड़किया लड़को को फ़साने का काम करती: पीड़ित परिवार

मृतक के पिता भंडारी लाल ने अपनी एफआईआर में कहा है कि दिलीप कुमार वृंदावन कॉलोनी में एक सीमा (बदला हुआ नाम) के नेतृत्व वाली लड़कियों के जाल में फंस गया था। उन्होंने कहा, सीमा और उसकी सहेलियां भोले-भाले लोगों को फंसाती थी। दिलीप भी पीड़ितों में से एक था। जब उन्हें पता चला कि वह शादी करने जा रहा है, तो उन्होंने उसे डराने के लिए अपने गुर्गों को भेजा और बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी।

एडिशनल डीसीपी खुद कर रही जांच पड़ताल

भंडारी लाल ने कहा, दिलीप घबरा गया क्योंकि उसे लगा कि बलात्कार का मामला उसे और उसके परिवार को बदनाम करेगा। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। साउथ जोन के एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, गला दबाकर कर दी हत्या


पुलिस ने बताई घटना

परिवार ने कहा कि दिलीप की सगाई पिछले सप्ताह हुई थी और 20 फरवरी को तिलक होना था। डीसीपी, दक्षिण क्षेत्र मनीषा सिंह ने कहा ' जांच के दौरान यह सामने आया कि दिलीप का एक युवती के साथ संबंध था, लेकिन उसने दूसरी युवती से शादी तय कर ली। इस पर उसकी प्रेमिका उसे धमकी देने लगा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उस पर बलात्कार का केस दर्ज कराएगी।