27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, गला दबाकर कर दी हत्या

भोजपुर थाना क्षेत्र में चरित्र पर शक होने पर पत्नी की हत्या कर मिट्टी में दबाई लाश, पुलिस की छानबीन में सामने आया सारा सच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 3 Feb 2023, 1:39 PM IST

  पुलिस ने की कड़ाई से पूछताछ, तो खुली पोल

पुलिस ने की कड़ाई से पूछताछ, तो खुली पोल

गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में सब्जी विक्रेता ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को पहले घर में भूसे वाले कमरे में गन्ने के नीचे छिपाकर रखा। अगले दिन उसे तालाब किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। आरोपी ने पत्नी के गायब होने की पुलिस थाने में शिकायत भी की। पुलिस ने जांच की तो परतें उखड़ती चली गईं।

यह भी पढ़ें: पत्नी को बोला अपशब्द, पास खड़ी लड़कियों ने कर दी पिटाई, लगे 18 टांके


पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर महिला के शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के फजलगढ़ गांव का है। दिनेश प्रजापति सब्जी विक्रेता है। दिनेश की शादी करीब 13 साल पहले मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी अंजू से हुई थी। दंपति के 3 बच्चे हैं। जिनकी उम्र 6 से 12 साल के बीच है।

यह भी पढ़ें: सहयोगी से परेशान होकर लखनऊ की महिला डेंटिस्ट्स ने बेंगलुरु में की आत्महत्या


पति ने थाने में लिखाई पत्नी की लापता की रिपोर्ट

30 जनवरी को दिनेश भोजपुर थाने पर पहुंचा और पत्नी अंजू के लापता होने की शिकायत की। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अंजू 26 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे बिना बताए घर से निकल गई। उस वक्त वो सब्जी खरीदने के लिए मंडी में गया हुआ था। जबकि दिनेश ने बच्चों को बताया कि तुम्हारी मां अपने मायके चली गई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ एसिड अटैक: पार्टनर बना रहा था शारीरिक का प्रेशर, गे पार्टनर ने फेंका तेजाब

पुलिस ने की कड़ाई से पूछताछ, तो खुली पोल

पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि दिनेश का अंजू से विवाद चल रहा था। पुलिस ने जब दिनेश को कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आती गई। पुलिस पूछताछ में दिनेश ने अंजू की हत्या करने की बात कबूली। दिनेश के मुताबिक, उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। दिनेश ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह 4 बजे वो तांगा लेकर सब्जी मंडी जाने के लिए उठा।

यह भी पढ़ें: बीवी ने अपने दांतों से काटी पति की जीभ, दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए वजह

उसने अंजू से कहा कि दरवाजा बंद कर ले। अंजू जैसे ही उठी तो दिनेश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खींचकर भूसे वाले कमरे में ले गया। इस कमरे में गन्ने रखे हुए थे। गन्ने के नीचे शव को छिपा दिया। बच्चे जब सोकर उठे तो दिनेश ने उन्हें बताया कि मां तुम्हारे मामा के यहां गई है।

तालाब के पास गड्ढे में दबाई अंजू की लाश

26 जनवरी की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जब बच्चे सो रहे थे, तब दिनेश ने डेडबॉडी कमरे से निकाली। उसे तांगे में डालकर गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। उसने तालाब किनारे एक गड्ढा खोदा और डेड बॉडी उसमें दबा दी। गुरुवार देर शाम पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर तालाब किनारे जेसीबी से खुदाई करवाकर शव बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले धीरेंद्र शास्त्री ने 328 लोगों का कराया धर्मांतरण