27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस की लापरवाही की वजह से खाया जहर

लखीमपुर की गैंगरेप पीड़िता ने लगाई थी पुलिस से गुहार, नहीं हुई सुनवाई तो खा लिया जहर, एसपी ने दिए जांच के आदेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 12 Feb 2023, 6:02 PM IST

gang rapoe

पीड़िता ने पुलिस की लापरवाही से खाया जहर

गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने के अंदर जहर खा लिया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए तैयार हुआ खूबसूरत अंगवस्त्र, जानिए इसकी खासियत

बलात्कार की शिकायत फर्जी: अधिकारियों दावा

इस बीच, खीरी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दावा किया कि बलात्कार की शिकायत फर्जी पाई गई थी, इसलिए पहले अदालत में एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई थी।

यह भी पढ़ें: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार: ब्रजेश पाठक

पीड़िता ने लगाई कोर्ट में गुहार

यह घटना 17 जनवरी, 2022 को दर्ज की गई थी और पुलिस ने पिछले साल जून में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। इसके बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और मामले को फिर से खुलवाया।

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह बोले - यूपी में ब्रह्मोस ही नहीं आने वाले समय में बनेंगे सैटेलाइट

पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इस मामले में एक सर्कल ऑफिसर (सीओ) से स्वतंत्र जांच कराने को कहा है। एसपी ने कहा, प्रारंभिक जांच के दौरान महिला द्वारा लगाए गए आरोप को गलत पाया गया और क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई। हालांकि अदालत ने मामले में फिर से जांच का आदेश दिया है। मैंने एक सीओ को इस मामले को देखने के लिए कहा है।