लखनऊ

‘माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा’ डायलॉग वाली भगवा जैकेट पहनकर युवती ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Lucknow Viral Video: लखनऊ में भगवा जैकेट पहने एक युवती सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जैकेट पर सीएम योगी की तस्वीर और उनका चर्चित डायलॉग लिखा हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 1:21 PM IST
जैकेट पर छपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर, साथ में लिखा 'माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )
जैकेट पर छपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर, साथ में लिखा 'माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

Yogi famous statement Viral Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चर्चित डायलॉग 'माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा' एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस बार इसकी वजह कोई राजनीतिक बयान या सभा नहीं, बल्कि एक युवती है, जो भगवा रंग की जैकेट पहनकर लोगों का ध्यान खींच रही है। उसकी जैकेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ उनका यही चर्चित डायलॉग लिखा हुआ है। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भगवा जैकेट में दिखा युवती का अलग अंदाज

वायरल वीडियो में युवती बाइक पर बैठी नजर आ रही है। उसने भगवा रंग की जैकेट पहन रखी है, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी हुई है। तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में लिखा है, 'माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा'। युवती का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जैकेट पर लिखे इस डायलॉग ने वीडियो को और भी खास बना दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो के Caption में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इसी बयान का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। कुछ यूजर्स युवती के पहनावे और उसके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे मुख्यमंत्री योगी की सख्त छवि और कानून-व्यवस्था को लेकर उनके चर्चित बयानों से जोड़कर देख रहे हैं।

युवाओं के बीच भी दिख रहा डायलॉग का क्रेज

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान लंबे समय से राजनीतिक और सोशल मीडिया चर्चाओं में बना हुआ है। अब यह डायलॉग सिर्फ भाषणों और राजनीतिक चर्चाओं तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और पहनावे के जरिए भी लोगों के बीच पहुंच रहा है। भगवा जैकेट पहने युवती का वीडियो इसी चर्चा को एक बार फिर सामने ले आया है।

फिलहाल इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। किसी को युवती का अंदाज पसंद आ रहा है, तो कोई इसे योगी आदित्यनाथ के चर्चित डायलॉग के प्रति लोगों के आकर्षण के तौर पर देख रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और युवती कौन है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Also Read
View All