लखनऊ

जिस पति पर मधु लुटाती रही प्यार… वह कहता साथ में शराब पियो, बहन बोली वो तो साइको

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 24 साल की मधु सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी। मधु की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। मधु का पति उसे लेस्बियन कहता था।
2 min read
Aug 07, 2025
Feature image
मधु का पति उसे शराब पीने के लिए मजबूर करता, PC- एक्स।

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 24 साल की मधु सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी मचा दी। मधु की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। मधु का पति मर्चेंट नेवी में सेंकेड आफिसर है। मधु का शव कमरे में लटका हुआ मिला था। मधु की मौत को पति अनुराग ने आत्महत्या बताया। वहीं मधु के परिवार वालों ने इसे हत्या। मधु के पिता ने पति अनुराग के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पति अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है।

मधु का पति अपने पद और पैसे पर घमंड करता। वह मधु से कहता मेरे साथ बैठकर शराब पियो। बहन ने बताया- मधु को घूमना फिरना और पार्टी करना पसंद था। लेकिन पार्टी में शराब और नशे से दूर रहती थी। अनुराग की प्रताड़ना से उसने बाहर निकलना भी बंद कर दिया था। अनुराग उस पर शराब पीने का दबाव बनाता था। मना करने पर मारपीट करता था। अक्सर उसको नीचा दिखाता था। मधु की बहन का कहना है कि अनुराग उस पर कुछ इस तरह से शक करता था कि वह उसके मोबाइल का एक्सेस अपने पास रखता। किससे कितनी देर बहन ने बातें कीं, वह रोजाना चेक करता था। उस पर लेस्बियन होने का आरोप लगाता था।

दोस्त ने बताया, ‘वो अक्सर मधु को बेरहमी से पीटता था। जब मधु नौकरी की बात करती, तो कहता- ऐसी जगह ढूंढ जहां सिर्फ लड़कियां हों। जब वो ऐसी जगह अप्लाई करती, तो उसे लेस्बियन कहकर अपमानित करता।’ 

मधु की सोशल लाइफ कर दी खत्म

मधु के एक दोस्त ने बताया अनुराग मधु को किसी से बात करने नहीं देता था। हम लोग तभी बात करते थे जब मधु इंस्टाग्राम या वॉट्सऐप पर कोई रील या स्टोरी डालती थी। यही इशारा होता था कि वह घर में अकेली है। उसकी हालत देखकर लगता था कि वो हमेशा डर में जी रही थी। मधु फिलहाल बेरोजगार थी लेकिन वह आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी।

बहन प्रिया ने बताया- अनुराग की शादी उसके चाचा-चाची ने करवाई थी। शादी के 15 दिन सब ठीक था, लेकिन फिर प्रताड़ना शुरू कर दी। 10 मार्च को प्लेट रखने की बात पर उसको इतना पीटा कि गहरे घाव हो गए। उसने रोते हुए फोन किया। कहा- आकर ले चलो, वरना अनुराग जान से मार देगा।

घटना वाली रात मधु चला रही थी गाड़ी

बहन ने बताया- रविवार रात अनुराग और मधु कार से घूमने निकले थे। अनुराग कार में शराब पी रहा था। मधु से कार चलवा रहा था। दोनों अपार्टमेंट की तरफ जा रहे थे, तभी गड्डा आ गया। इसके चलते मधु ने गाड़ी घूमा दी। इसके बाद वह भड़क गया। कहने लगा- लड़कों को देखकर तुम्हारी गाड़ी घूम गई। गाड़ी में उसके साथ मारपीट की।

लगातार झूठ बोल रहा था अनुराग

परिजनों ने अनुराग पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अनुराग ने पुलिस को सुबह 11:30 बजे सूचना दी, लेकिन परिवार को पांच घंटे बाद बताया। उसने यह भी कहा कि नौकरानी को काम पर आने से मना कर दिया था, जबकि नौकरानी ने पूछताछ में बताया कि वो आई थी और उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

Updated on:
15 Aug 2025 06:47 pm
Published on:
07 Aug 2025 06:51 pm