Crime News: मरने से पहले शख्स ने सुसाइड नोट में लिखा कि मालिक के लिए ज्यादा लॉयल मत बनना। उसने लिखा कि कलंक के साथ जी नहीं पाऊंगा। मां का ध्यान रखना। जानिए पूरा मामला क्या है?
Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने बेईमानी का आरोप लगने पर सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
दरअसल, महज 500 रुपये के हिसाब में हुई चूक से लगे बेईमानी के आरोप को एक मेहनती रेस्टोरेंट कर्मचारी सहन नहीं कर पाया। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले शख्स ने सुसाइड नोट भी लिखा। इसके बाद रेस्टोरेंट में ही फंदे से लटककर शख्स ने जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में मृतक अंशू ने लिखा, "मैं चोर नहीं हूं। मैं ईमानदार कर्मचारी हूं। 500 के हिसाब में अपनी गलती छिपाने के लिए मैंने झूठ बोला दिया था, लेकिन अब मालिक की नजरों में मैं बेईमान साबित हो गया हूं। बेईमानी और चोरी का कलंक लेकर मैं जिंदा नहीं रह सकता।" मेरी मां का ध्यान रखना। कहीं भी काम करना लेकिन अपने मालिक के लिए ज्यादा लॉयल मत बनना।"
मामले को लेकर इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है, ''हरिओम नगर निवासी अंशू कश्यप अंशू गुड बेकर्स में कैशियर के रूप में कार्यरत थे। रोज की तरह वह सुबह रेस्टोरेंट में काम कर रहे थे। इसके बाद वह बिना किसी को सूचना दिए पहली मंजिल पर चले गए। इसके बाद काफी देर तक वह अकेले बैठे रहे और जब यकीन हो गया कि वहां कोई नहीं आएगा, तो कुर्सी पर चढ़कर उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।''
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने कहा कि पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले 500 रुपये के हिसाब को लेकर अंशू का स्टाफ से विवाद हुआ था। उसके बाद मालिक ने अंशु को फटकार भी लगाई थी।