लखनऊ

‘तुमसे मैं प्यार करता हूं लेकिन अब अगले जन्म में मिलेंगे’, दर्द को 2 पन्नों के सुसाइड नोट पर लिख शख्स फंदे से झूला

Man Commits Suicide: अपने दर्द को 2 पन्नों के सुसाइड नोट पर लिख शख्स ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में शख्स ने माता-पिता का भी जिक्र किया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Apr 09, 2026
man committed suicide in lucknow write these things about lover and parents in note
दर्द को 2 पन्नों के सुसाइड नोट पर लिख शख्स ने सुसाइड किया।

Man Commits Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 28 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव राजाजीपुरम के F ब्लॉक स्थित उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने परिवार से माफी मांगी है और एक महिला मित्र के प्रति अपने प्यार का जिक्र किया है।

कमरे में लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के अनुसार, सआदतगंज निवासी आदर्श प्रजापति राजाजीपुरम में किराए के मकान में रहता था। उसके साथ उन्नाव निवासी जिम ट्रेनर शिवा भी रहता था। आदर्श ऐशबाग में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां अकाउंटेंट के रूप में काम करता था।

बुधवार दोपहर जब शिवा घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर आदर्श का शव फंदे से लटका मिला।

दो सुसाइड नोट मिले, प्रेम प्रसंग का जिक्र

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच में 2 सुसाइड नोट मिले—एक कमरे से और दूसरा उसके ऑफिस से। एक नोट में आदर्श ने लिखा, "मम्मी-पापा मुझे माफ करना" और परिवार के अन्य सदस्यों का जिक्र किया। वहीं दूसरे नोट में उसने एक महिला मित्र के लिए लिखा, "मैं तुमसे प्यार करता हूं। इस जन्म में हम नहीं मिल सके, अगले जन्म में जरूर मिलेंगे।"

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पिता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

वहीं, दूसरी ओर लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में 24 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट नेहा मौर्या की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नेहा के पिता सत्यनारायण ने अजीत समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

चिनहट-देवा रोड से पकड़ा गया आरोपी

थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, अजीत कुमार मूल रूप से बहराइच जिले के गंगापुर का रहने वाला है। उसे चिनहट-देवा रोड से गिरफ्तार किया गया। नेहा भी बहराइच के मुर्तिहा गंगापुर की निवासी थी। उसका पहले पति से तलाक हो चुका था, जिसके बाद वह अजीत के संपर्क में आई। दोनों विकासनगर में किराए के मकान में साथ रह रहे थे।

अक्सर होते थे विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि अजीत और नेहा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 8 दिसंबर को नेहा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।