लखनऊ

बेटी के बर्थडे पर दोस्तों ने मांगी पार्टी, ATM से निकालने गया पैसे, लेकिन मिली मौत

19 जुलाई का दिन चिनहट के अजय नगर निवासी पवन गौतम के लिये खास था, क्योंकि आज उसकी बेटी का जन्मदिन था...
2 min read
Jul 21, 2018
man dies
बेटी के बर्थडे पर दोस्तों ने मांगी पार्टी, ATM से निकालने गया पैसे, लेकिन मिली मौत

लखनऊ. 19 जुलाई का दिन चिनहट के अजय नगर निवासी पवन गौतम के लिये खास था। क्योंकि आज उसकी बेटी का जन्मदिन था। इसलिये वह सुबह से ही खूब पिये जा रहा था। ऑफिस से भी उसने छुट्टी ले ली थी। लेकिन उसे क्या पता था, जिस बेटी की खुशी के नाम पर वह शराब में डूबा है, उसे ही वह आंसुओं के समंदर में छोड़ जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, बेटी खुशी का जन्मदिन मनाने के नाम पर पवन सुबह से ही पिये जा रहा था। देर शाम उसने बर्थडे केक कटवाया और बेटी को खुश रहने का आशीर्वाद देकर बाहर चला गया। अजय नगर चौराहे पर दोस्त मिले और उससे बर्थडे पार्टी देने की बात कही और शराब पिलाने के लिये कहा तो उसने पैसे न होने बात कही। फिर दोस्तों ने जोश दिलवाया तो वह चौराहे पर बने एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिये गया।

चिनहट के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि जब किसी कारणवश एटीएम कारणवश एटीएम से रकम नहीं निकली तो दोस्तों ने उसका मजाक उड़ाया। खिसियाहट और गुस्से में उसने एटीएम बूथ प अपना गुस्सा निकालते हुए शीशे पर जोरदार घूंसा मारा। कांच टूटा तो उसका हाथ अंदर चला गया और फंस गया। घबड़ाहट में उसने हाथ बाहर खींचा तो कई जगह से उसके हाथ की नसें कट गईं। वह लहूलुहान होकर बूथ के पास गिर पड़ा।

हिरासत में मृतक के दोस्त
आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां अधिक खून बह जाने के कारण अगले दिन सुबह उसकी मौत हो गई। पिता ने पवन के दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मृतक युवक के दोस्तों को हिरासत में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पिता ने बताई बात
मृतक पवन के पिता विष्णु गौतम ने बताया कि 19 जुलाई को उसकी बेटी खुशी का जन्मदिन था। नेश में होने के बावजूद वह केक लेने गया था। कई लोग पार्टी में शामिल हुए थे। केक कटवाने के बाद वह दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके घायल होने की खबर मिली।

Published on:
21 Jul 2018 04:31 pm