लखनऊ

BSP सांसद अतुल राय मामले में सुप्रीम कोर्ट के बाहर खुदकुशी करने वाले युवक की मौत, युवती का इलाज जारी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि युवती यूपी के गाजीपुर जिले की रहने वाली है। पीड़ित युवती का आरोप है कि बीएसपी सांसद अतुल राय ने 2019 में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Aug 2021, 9:33 PM IST
sc.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर आरोप लगा कर सुप्रीम कोर्ट के सामने खुदकुशी करने वाले व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार को आत्मदाह की कोशिश में 27 वर्षीय युवक 65 प्रतिशत, जबकि 24 वर्षीय युवती 85 प्रतिशत तक झुलस गई थी। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है।

सांसद अतुल राय पर लगाया था रेप का आरोप

दिल्ली पुलिस का कहना है कि युवती यूपी के गाजीपुर जिले की रहने वाली है। पीड़ित युवती का आरोप है कि बीएसपी सांसद अतुल राय ने 2019 में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। बीएसपी सांसद अतुल राय इसी मामले में बीते दो साल से जेल में हैं।

खुदकुशी से पहले लगाया था आरोप

सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले युवती ने सहयोगी के साथ फेसबुक लाइव किया था। जिसमें युवती ने आरोप लगाया कि उसने 2019 में राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया है कि पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारी और अन्य लोग आरोपी का साथ दे रहे हैं।

Updated on:
21 Aug 2021, 9:33 PM IST
Published on: