30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें नहीं हो रही हैं कम, गैंगरेप मामले में चार्जशीट दाखिल

वाराणसी की एक गायिका ने 18 अक्टूबर 2020 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट से एमएलए विजय मिश्रा ने 2014 में उसे धनापुर आवास पर गायन के लिए बुलाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Aug 2021, 7:15 PM IST

vijay_mishra.jpg

भदोही. यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट से विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने गैंगरेप के मामले में चार्जशीट दाखिल किया है। करीब एक सप्ताह पहले विवेचक ने विधायक विजय मिश्रा का आगरा जेल में बयान दर्ज किया था। आगरा से बयान लेकर वापस आने के बाद विवेचक ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। वाराणसी की रहने वाली एक गायिका ने 2020 में विधायक पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें : बदमाशों की गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इटावा जेल परिसर, बाल-बाल बचे डिप्टी जेलर

विधायक समेत तीन लोगों पर लगा था आरोप

वाराणसी की एक गायिका ने 18 अक्टूबर 2020 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट से एमएलए विजय मिश्रा ने 2014 में उसे धनापुर आवास पर गायन के लिए बुलाया था। गायिका ने आरोप लगाया कि विधायक के आवास पर जब वो कपड़े बदल रही थी उसी वक्त विधायक कमरे में दाखिल हो गए और कमरे को लॉक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। गायिका ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि विधायक ने दुष्कर्म के बाद अपने बेटे विष्णु और विकास नाम के एक लड़के को वाराणसी वापस छोड़ने के लिए कहा। विधायक के जाने के बाद विष्णु और विकास ने भी जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर विधायक का बेटा

वहीं विधायक विजय मिश्रा का बेटा विष्णु मिश्रा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि विकास जमानत पर रिहा हो चुका है। आगरा जेल में बंद विधायक विजय विश्रा को कोरोना के कारण कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा था। बीते 30 जुलाई को विधायक विजय मिश्रा को कोर्ट में पेश कर रिमांड बना दिया गया है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ बयान

कोर्ट के आदेश पर मुकदमे के विवेचक गोपीगंज थाने के प्रभारी केके सिंह विधायक विजय मिश्रा का बयान दर्ज करने के लिए आगरा जेल गए थे। विधायक विजय मिश्रा का बयान दर्ज करने के बाद विवेचक ने विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस अधीक्षक भदोही राम बदन सिंह का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : Gangster Vikas Dubey: बिकरू कांड में बड़ा खुलासा, कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़े 21 मुकदमों की फाइलें गायब