30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों की गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इटावा जेल परिसर, बाल-बाल बचे डिप्टी जेलर

जानकारी के मुताबिक डिप्टी जेलर एसएच जाफरी गश्त करने के लिए देर रात करीब 3.30 बजे अपने आवास से जेल के लिए निकले थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Aug 2021, 4:32 PM IST

etawa.jpg

इटावा. उत्तर प्रदेश के इलावा जिले में बदमाशों का दुस्साहस सामने आया है। शनिवार सुबह करीब तीन बजे इटावा जेल परिसर में कई राउंड गोलियां चलीं। अचानक हुई फायरिंग की आवाज सुन कैदियों में अफरा-तफरी मच गया। जेल परिसर में सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। इस घटना ने जेलों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Gangster Vikas Dubey: बिकरू कांड में बड़ा खुलासा, कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे से जुड़े 21 मुकदमों की फाइलें गायब

गश्त के लिए जा रहे थे डिप्टी जेलर

जानकारी के मुताबिक डिप्टी जेलर एसएच जाफरी गश्त करने के लिए देर रात करीब 3.30 बजे अपने आवास से जेल के लिए निकले थे। जिला कारागार की बैरकों से महज सौ मीटर की दूरी पर घर व जेल के बीच तीन चार बदमाश उनको खड़े दिखाई दिए, इस पर डिप्टी जेलर ने टोका। डिप्टी जेलर एसएच जाफरी के टोकते ही बदमाशों ने गालियां देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलता देख जाफरी भागकर अपने आवास में घुस गए। बदमाशों ने दरवाजा खुलवाने का भी प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने दरवाजे पर कई गोलियां चलाईं। जिसके तुरंत बाद डिप्टी जेलर ने पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

जेल में बंद रहे किसी बदमाश ने की होगी फायरिंग- जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह का कहना है कि डिप्टी जेलर एसएच जाफरी पर हमला जेल में बंद रहे किसी बदमाश ने ही किया होगा, इसकी छानबीन की जा रही है। डिप्टी जेलर पर करीब दो साल पहले भी उनके आवास में एक बदमाश ने घुसकर हमला किया था।

मौके पर पहुंचे एसएसपी

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और डिप्टी जेलर से बातचीत की। एसएसपी ने बताया कि डिप्टी जेलर एसएच जाफरी द्वारा तहरीर दी जा रही है, उसके अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : UP Home Guard Recruitment 2021: योगी सरकार भर्ती करने जा रही है 19000 होमगार्ड, मिलेगी अच्छी सैलरी