लखनऊ

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 11 अगस्त से कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Updates आषाढ़ चला गया और तीन दिन बाद सावन भी सूखा चला जाएगा। अब तो भादो से अच्छी बारिश की आस लगी है। वैसे तो सावन-भादों की बरसात का तो जवाब नहीं है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी में 11 अगस्त से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2022, 3:11 PM IST
weather_alert_for_mp.jpg
Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 11 अगस्त से कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Mansoon Updates यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा है। इस बार मानसून की लम्बी लम्बी फुहारों के लिए लोग तरस गए। बरसात हुई चली गई। किस्मत अच्छी रही तो दो तीन दिन बारिश हुई और फिर मई जून की जैसी गरमी। इस मानसून में तो कई बार लगा कि अभी जेठ का महीना ही चल रहा है। आषाढ़ चला गया और तीन दिन बाद सावन भी सूखा चला जाएगा। अब तो भादो से अच्छी बारिश की आस लगी है। वैसे तो सावन-भादों की बरसात का तो जवाब नहीं है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी में 11 अगस्त से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

ट्रफ लाइन प्रदेश से गुजरेगी

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, 10 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के मौसम का दिन का तापमान बढ़ेगा। कुछेक पश्चिमी जिलों में ही हल्की फुल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद ट्रफ लाइन प्रदेश से होकर फिर गुजरेगी। यह ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश की ओर जा रही है। इससे हवा में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न हो रहा है। इस वजह से सूबे के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होगी।

13 जिलों में मानसून फिर देगा दस्तक

जेपी गुप्ता ने आगे बताया कि, 11 अगस्त से चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, बांदा, मीरजापुर समेत हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, मऊ और आज़मगढ़ में मानसून फिर दस्तक देगा। जोरदार बारिश की संभावना है। इसके अलावा वाराणसी, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र और भदोही में गरज चमक व आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मंगल को जेठ की गर्मी का एहसास कराया

यूपी में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। सोमवार से एक फिर तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से तेज धूप होने से तापमान में भी काफी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने जेठ की गर्मी का एहसास करा दिया है।

छिटपुट बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आगामी दो दिनों तक प्रदेशभर में छिटपुट बारिश होगी। अधिकतर जिलों में बिल्कुल भी बारिश न होने से तापमान बढ़ेगा। मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं डिप्टी कमिश्नर के पद से इस्तीफा देने वाली अनुपमा राग? प्रशासनिक सेवा के साथ बॉलीवुड में भी बनाई खास पहचान, अब इस्तीफे से चर्चा में

‘विपक्ष को दिखाएंगे अपनी ताकत’, चंद्रशेखर आजाद 26 नवंबर को लखनऊ में करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी में SIR का खेल: वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ खोला मोर्चा

मुस्लिम सियासत: पश्चिमी यूपी से रोहिलखंड तक तेज हुई राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, पार्टियों में हिस्सेदारी की नई जंग

‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा