लखनऊ

Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का चार दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, दो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Weather Alerts मौसम विभाग का अलर्ट है कि, प्रदेश के कई जिलों में तीन-चार दिन भारी बारिश होगी। खसतौर पर 29 अगस्त और 30 अगस्त को। मौसम विभाग ने गोरखपुर और संत कबीर नगर में भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। और 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2022, 10:28 AM IST
Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Updates : मौसम विभाग का यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

Weather updates यूपी में मौसम का मिजाज अनबूझ पहेली से बन गया है। सूबे के कई इलाके जहां बाढ़ के खतरे से जूझ रहे है तो कई जिले पानी की आस में हैं। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, प्रदेश के कई जिलों में तीन-चार दिन भारी बारिश होगी। खसतौर पर 29 अगस्त और 30 अगस्त को। मौसम विभाग ने गोरखपुर और संत कबीर नगर में भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। और 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ समेत 40 जिलों में हल्की बारिश हुई। जिसने उमस पैदा कर दिया है। जनता बैचेन हो गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, अगले तीन-चार दिन गर्मी से राहत मिलसकती है। आज और कल तेज बारिश की संभावना है।

मंगलवार को तेज बरसात

यूपी में मॉनसून और बारिश में आंख-मिचौली चल रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, अगले तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। सोमवार और मंगलवार को तेज बरसात भी हो सकती है। तीन दिन तो दो-तीन चरणों में बरसात होने की संभावना है।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गोरखपुर और संत कबीर नगर में भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, संत रविदास नगर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, फैजाबाद, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में येलो अलर्ट जारी किया है।

वाराणसी, प्रयागराज और आगरा में बाढ़

वाराणसी, प्रयागराज और आगरा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस रहा है। वाराणसी में गंगा और आगरा में चंबल खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं और उफान पर हैं।

Published on:
Also Read
View All