6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mausam Vibhag Alert : मौसम व‍िभाग का यूपी के करीब 22 ज‍िलों में भारी बार‍िश और वज्रपात का अलर्ट, जानें जिलों के नाम

Weather Updates मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, यूपी के करीब 22 ज‍िलों में भारी बार‍िश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Aug 2022, 11:08 AM IST

Weather Update- तीन अगस्त से एक्टिव होगा मानसून

Weather Update- तीन अगस्त से एक्टिव होगा मानसून

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, यूपी के करीब 22 ज‍िलों में भारी बार‍िश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात होने की संभावना है। यूपी के पूर्वी जिलों में भी मौसम व‍िभाग अगले चार द‍िनों तक कभी हल्‍की तो कभी तेज बार‍िश की संभावना जता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश की संभावना है।

लखनऊ में 33 ड‍िग्री रहेगा तापमान

कानपुर, लखनऊ, उन्‍नाव, कन्‍नौज, इटावा, मैनपुरी, अयोध्‍या, गाजीपुर, फैजाबाद ज‍िलों से सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी है। इस बीच धूप और उमस लोगों को एक बार फ‍िर गर्मी का एहसास करा सकती है। कानपुर में आज अध‍िकतम तापमान 31 ड‍िग्रीए लखनऊ में 33 ड‍िग्रीए अयोध्‍या में 33 ड‍िग्रीए गोरखपुर में 34 ड‍िग्री, फैजाबाद में 33 ड‍िग्री, गाज‍ियाबाद में 33 ड‍िग्री, नोएडा में 33 ड‍िग्री, मेरठ में 34 ड‍िग्री, आगरा में 32 ड‍िग्री और वाराणसी का तापमान 32 ड‍िग्री रहेगा।

यह भी पढ़ें -Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का 11 अगस्त से कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

24 जिलों का मौसम अलर्ट जारी

अगले चार द‍िनों तक लखनऊ समेत बलरामपुर, बस्ती, हरदोई, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बिजनौर, मेरठ, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, ललितपुर, झांसी, महोबा, मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही समेत कई अन्य जिलों में मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसारए शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें -Mausam Vibhag Alert : मौसम विभाग का अलर्ट, तीन दिन मॉनसून सक्रिय होगी झमाझम बारिश

वाराणसी में बारिश का अलर्ट

वाराणसी में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि, शुक्रवार को बूंदाबादी होगी और आसमानन में बादल छाया रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सोमवार को पुरवा हवा अभी भी जारी रहेगा। हवा के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम, पूर्वानुमान जारी

प्रयागराज में सुबह से आसमान में घने बादल छाए हैं हवाएं चल रही है। बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

बागपत, सहारनपुर, शामली में बादलों की लुकाछ‍िपी जारी

मेरठ में शुक्रवार सुबह से तेज धूप ने उमस बढ़ा रखी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बागपत, सहारनपुर और शामली में भी बादलों की लुकाछ‍िपी जारी है।