मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आगामी दो दिनों तक प्रदेशभर में छिटपुट बारिश होगी। अधिकतर जिलों में बिल्कुल भी बारिश न होने से तापमान बढ़ेगा। मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है।