लखनऊ

Mentha Oil Rate Mentha Oil Price : मेंथा ऑयल में इन दिनों इनवेस्टमेंट है मुनाफे का सौदा, जानें- आज का Mint Oil Price

Mentha Oil Rate Mentha Oil Price- कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि सितंबर महीने में Mint Oil Rate प्रति किलोग्राम 1300-1400 रुपए तक जा सकता है, जिसके बाद निवेशकों ने स्टॉक होल्ड करना शुरू कर दिया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2021, 12:44 PM IST
mentha_oil_rate_today1.jpg

लखनऊ. Mentha Oil Rate Mentha Oil Price- मेंथा ऑयल का सबसे ज्यादा उत्पादन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में होता है, जबकि चंदौसी मेंथा ऑयल का बड़ा ट्रेडिंग हब है। Mentha Oil कमोडिटी में निवेशक हर दिन बड़ी संख्या में इनवेस्टमेंट करते हैं। घरेलू और विदेशी बाजारों में मेंथा ऑयल की डिमांड बढ़ने से Mentha Oil Rate तेजी से ऊपर चढ़ने लगे हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि सितंबर महीने में Mint Oil Price प्रति किलोग्राम 1300-1400 रुपए तक जा सकता है। Mentha Oil Price बढ़ने की संभावना को देखते हुए निवेशकों ने Mint Oil स्टॉक को होल्ड करना शुरू कर दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) के मुताबिक, सोमवार 06 सितंबर को Mint Oil Rate प्रति किलोग्राम 959 रुपए है।

ओरलकेयर, फार्मा और कनफेक्शनरी में मेंथा ऑयल की डिमांड बढ़ने लगी है जिसके चलते घरेलू औेर विदेशी बाजारों में Mentha Oil Rate तेजी से ऊपर चढ़ने लगे हैं। Mentha Oil के कम उत्पादन के चलते भी Mentha Oil Rate में इजाफा हो रहा है। एक सितंबर को वायदा बाजार में Mint Oil Price प्रति किलोग्राम 932 रुपये, 02 सितंबर को 946.70 रुपए प्रति किलोग्राम था जो 03 सितम्बर को ही 958 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

जापानी पुदीना भी कहा जाता है मेंथा
मेंथा को जापानी पुदीना भी कहा जाता है। भारत मेंथा तेल और इसके डेरिवेटिव का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत हर साल करीब 20 हजार टन मेंथा ऑयल और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स अमेरिका, चीन, यूरोप और साउथ अमेरिका में एक्सपोर्ट होता है। मेंथा तेल और इसके डेरिवेटिव का व्यापक रूप से फार्मास्यूटिकल, परफ्यूमरी और फ्लेवरिंग उद्योग में उपयोग किया जाता है।

Updated on:
6 Sep 2021, 12:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर ने किया गठबंधन, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; नाम रखा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’

‘यादव-यादव बोलकर ज्यादा सीना न ठोंके’, अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला, बोले- हर चौराहे पर गुंडों को पाल रखा है

‘सबको गठबंधन बनाने की आजादी’, ओवैसी और चंद्रशेखर के साथ आने पर इमरान मसूद ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हम अपने हिसाब से आगे बढ़ेंगे

‘बोल बिगड़ गए हैं, हार का डर है’, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- गोपालकों का अपमान अक्षम्य, 2027 में हमेशा के लिए हारेंगे

2027 चुनाव की तैयारी तेज: बीजेपी ने घोषित किए विधानसभा प्रभारी, विवेक आनंद वर्मा को गोरखपुर सदर का जिम्मा