लखनऊ. Mentha Oil Rate, Today's Mentha Oil Price in India- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) में आज 28 अगस्त को मेंथा की कीमत 920.30 रुपए प्रति किलोग्राम है। 25 अगस्त को एक किलोग्राम मेंथा (Mint oil Price) की कीमत 916.90 रुपए प्रति किलोग्राम और 20 अगस्त को 929 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जबकि एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में दो अगस्त को 957.40 रुपए प्रति किलोग्राम था जो इस महीने का सबसे अधिक रेट था। वहीं, यूपी के बाजारों में भी मेंथा ऑयल की कीमत 900-930 रुपए प्रति किलोग्राम है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में भारतीय बाजारों में मेंथा ऑयल के भाव में और इजाफा देखने को मिल सकता है।