लखनऊ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत पर मंत्री राजभर का पलटवार, ऐसा दिया बयान कि बीजेपी में मच गया हड़कंप

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के बयान पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार करते हुए उनकी चेतावनी को अनुसना कर दिया है
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 3:58 PM IST
minister om prakash rajbhar statement over mahendra nath pandey

लखनऊ. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के बयान पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार करते हुए उनकी चेतावनी को अनुसना कर दिया है। गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री को चेताते हुए कहा था कि वह रोज-रोज अनर्गल बयानबाजी न करें, नहीं तो मजबूरन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा ट्वीट करते हुए कहा कि पिछड़ों और गरीबों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर पिछड़ों-गरीबों की आवाज उठाना गलत है तो वह बार-बार यह गलती करेंगे।

कहा- हम सत्ता सुख के लिये राजनीति नहीं करते हैं
मंत्री राजभर ने कहा कि हम सत्ता सुख के लिये राजनीति नहीं करते हैं। हमारा उद्देश्य पिछड़ों और गरीबों की आवाज उठाना है, जो हम उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक पिछड़े वर्ग में तीन कैटेगरी (पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा) बनाकर उनको उचित आरक्षण नहीं मिल जाता, वो लड़ाई जारी रखेंगे। मंत्री ने कहा कि पात्रों को आवास, पेंशन, शौचालय और राशन कार्ड मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी, फिर चाहे कोई भी नाराज क्यों न हो जाये।

सरकार पर उठाये ये सवाल
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ने बजट में SC/ST, मुस्लिम व सामान्य वर्ग के 24 लाख छात्रों के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जबकि 26 लाख पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए मात्र एक हजार 85 करोड़ की वजीफे की राशि दी जा रही है। इतना ही नहीं सरकार ने एससी/एसटी, मुस्लिम व जनरल के वंचित छात्रों के लिए एक पोर्टल खोला है, जहां छात्र 16 अप्रैल से 15 मई तक छात्रवृत्ति के लिये आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए कोई ऐसी सुविधा नहीं दी है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार को मंत्री राजभर को खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वह रोज-रोज की अर्नगल बयानबाजी से बाज आयें, नहीं तो पार्टी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को बाध्य होगी। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के बयान के बाद यूपी की राजनीति और गरमा गई थी, लेकिन अब राजभर के बयान ने उसमें घी डालने का काम किया है।

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार

लखनऊ के प्रभु प्लाजा की 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई-गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े