लखनऊ

अभी वो पिछले सदमे से उबरी भी नहीं थी कि इस बार हवस के भेड़िए मामा ने ही…

लखनऊ के मड़ियावं थाने का मामला, आरोपी मामा की तलाश में जुटी पुलिस...

2 min read
Oct 31, 2017
minor girl rape

लखनऊ. तीन साल पहले के जख्म अभी सूखे भी नहीं थे कि हैवान बने मामा ने नाबालिग की इज्जत लूट ली। पिछले जख्मों को भुलाकर वो अभी-अभी समाज में नजरें उठाकर चलने की कोशिश कर ही रही थी कि अब मामा ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए भांजी से जबरन बलात्कार कर डाला। आज से तीन साल पहले गांव के ही तीन युवकों ने पीड़ित किशोरी से गैंगरेप किया था। वो मामला न्यायालय में अभी विचाराधीन है। पीड़िता मानसिक दर्द से निजात पाने की कोशिश में थी कि एक बार फिर हैवान बने चचेरे मामा ने उसकी इज्जत लूट ली।

मड़ियावं निवासी पीड़िता की मां ने थाने में बेटी से दुष्कर्म की तहरीर दी। पीड़िता की मां ने बताया कि रविवार की शाम उसकी बेटी बाहर शौच के बाद घर वापस आ रही थी तो आरोपी चचेरे मामा ने रास्ते में उसे पकड़ लिया। झाड़ियों में ले जाकर जबरन उससे रात भर बलात्कार किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। दुष्कर्म का शिकार पीड़िता किसी तरह घर पहुंची तो उसने रो-रोकर मां को आपबीती सुनाई।

अगले दिन घर पहुंची लुटी पीड़िता
पीड़िता की मां ने बताया कि देर रात जब पीड़िता घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता हुई। परिजनों ने उसे हर जगह खोजा, लेकिन वो नहीं मिली। सोमवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी किशोर को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। अगले दिन जब पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और अपनी आप बीती बताई तो परिजनों ने पैरों तले जमीन खिसक गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मड़ियावं पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। मड़ियावं थाने के पुलिस इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आरोपी युवक मड़ियावं थाना क्षेत्र में आने वाले घुघैला गांव निवासी है, जिसका नाम मुकेश s/o नंदलाल है।

पहले भी रेप का शिकार हो चुकी है पीड़िता
मड़ियावं पुलिस ने बताया कि तीन वर्ष पहले भी इसी किशोरी से गांव के तीन युवकों ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। उस मामले में मुकदमा भी चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Updated on:
01 Nov 2017 07:12 am
Published on:
31 Oct 2017 02:06 pm