22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रस्सी में बंधी मां चीखती रही और आंखों के सामने बेटी को चार लडक़े रौंदते रहे

दूसरी घटना में भाई को गोली मारने के बाद बहन के साथ गैंगरेप

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Oct 31, 2017

lucknow

लखनऊ . दावे फर्जी हैं। मंगलवार की सुबह चार घटनाओं से शर्म के कारण सिर झुक गया। यूपी की सरहद में बहन और बेटी सुरक्षित नहीं हैं। मां और भाई के सामने दुष्कर्म की घटनाओं ने प्रदेश की पुलिस को झकझोर दिया है। शर्मसार करने वाली घटना राजधानी लखनऊ में हुई, जहां स्वयंवरखेड़ा गांव में एक मां को रस्सी से बांधने के बाद चार दरिंदों ने उसी के आंखों के सामने बेटी की इज्जत को तार-तार कर दिया। इसी तरह बीती रात में रामपुर में नैनीताल हाई-वे पर भाई को गोली मारकर जख्मी करने के बाद बदमाशों ने उसी के सामने बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा कानपुर, हरदोई और गोंडा में बेटियों के साथ नापाक हरकत की खबर आई है।


मां को रस्सी से बांधा, इसके बाद नाबालिग के साथ खेत में मनमानी

दिल दहलाने वाला मामला राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके का है। उन्नाव की एक महिला ने मलिहाबाद के एक युवक को कुछ वक्त पहले 50 हजार रुपए उधार दिए थे। युवक लगातार टोकने के बावजूद रुपए लौटाने को तैयार नहीं था। ऐसे में महिला सोमवार को अपनी बेटी के साथ युवक के गांव स्वयंवरखेड़ा पहुंची। बताते हैं कि युवक ने रुपए लौटने के लिए मोहलत मांगी तो वह देर शाम अपनी बेटी के साथ लौटने लगी। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार लडक़ों ने रोककर छेडऩा शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने मां को रस्सी से बांधकर जमीन पर गिरा दिया और उसी के आंखों के सामने खेत में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करते रहे। बेटी को बचाने के लिए रस्सी में जकड़ी मां चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कोई राहगीर सुनसान इलाके से नहीं गुजरा।


जिसे अंकल कहती थी, उसी ने बंद कमरे में किया दुष्कर्म

दूसरा मामला कानपुर का है। एक अधेड़ ने नाबालिग लडक़ी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामला नवाबंगज थानाक्षेत्र का है। जहां हाईस्कूल की छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले उसके अंकल गोविंद (55) ने दुष्कर्म किया। लडक़ी के मुताबिक, उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। सोमवार की सुबह दोनों काम पर गए थे, इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए बाजार निकली थी। रास्ते में पड़ोस में रहने वाले गोविंद ने उसका हाथ पकड़ लिया। लडक़ी ने विरोध किया तो गोविंदने उसे जमकर पीटा और निढाल होने के बाद कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद गोविंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को गोविंद ने मुंह बंद रखने की धमकी देकर लडक़ी को कमरे से बाहर निकाल दिया। रोती-बिलखती लडक़ी ने अपनी मां को दास्तां सुनाई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। लडक़ी की मां ने बताया कि गोविंद अक्सर ही उनके घर पर आता था और बेटी को कभी-कभी पढ़ाता भी था। दो महीने पहले उसने अकेले में बेटी के साथ गलत हरकत की तो उसे धक्का देकर निकाल दिया था। फिलहाल पुलिस को गोविंद की तलाश है।

रामपुर में भाई को गोली मारकर बहन के साथ किया गैंगरेप

रामपुर की घटना भी दिल दहलाने वाली है। नैनीताल हाई-वे पर सोमवार की रात करीब सवा नौ बजे युवक को सरेराह गोली मारने के बाद उसकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है।

नैनीताल रोड पर बिलासपुर क्षेत्र के नवादा गांव के पास चार लोगों ने डंडा मारकर उसकी बाइक गिरा दी। युवक संभल पाता इससे पहले ही उन लोगों ने उसे दबोच लिया। उसकी बहन को खींचकर कर खेत में ले जाने लगे। बदमाशों के जाने के बाद युवक ने वहां से गुजर रहे राहगीरों को रोका और पुलिस को सूचना दी। मामले में सीओ केमरी विजय बहादुर और अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने घायल युवक और उसकी बहन को जिला अस्पताल पहुंचाया।