लखनऊ

उन्नाव रेप कांड में बैकफुट पर भाजपा, कुलदीप सिंह सेंगर को दिखाएगी पार्टी से बाहर का रास्ता?

- किसी भी वक्त बीजेपी से निष्कासित किये जा सकते हैं Unnao Rape Case के आरोपित कुलदीप सेंगर- भाजपा से निष्कासित हो सकते हैं विधायक Kuldeep Singh Sengar- Unnao Rape Case को लेकर BJP पर दबाव बना रहे विपक्षी दल

2 min read
Jul 30, 2019
Unnao Rape Case : बैकफुट पर भाजपा, कुलदीप सेंगर BJP से होंगे निष्कासित?

लखनऊ. उन्नाव रेप कांड (Unnao Rape Case) में फंसे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस सहित विपक्षी दल सरकार पर चौतरफा दबाव बना रहे हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी विधायक सेंगर को पार्टी से निष्कासित क्यों नहीं कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट कांड में भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर है। किसी भी वक्त भाजपा उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का फरमान सुना सकती है।

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट कांड (Unnao Rape Victim Accident Case) को लेकर सोमवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ था। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने उच्च सदन में मामले को जोरदार तरीके से उठाया। सभापति वेंकैया नायडू के आश्वासन के बाद वह माने। सभापति ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। प्रकरण में गृहमंत्री संज्ञान लेंगे। मंगलवार को लोकसभा में भी उन्नाव मामले की गूंज सुनाई दी।


प्रियंका गांधी के सवाल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोमवार को ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी से पूछा कि विधायक सेंगर को अब तक पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया? उन पर बलात्कार का मामला तो दर्ज था ही, अब हत्या और हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज हो गया। भाजपा किस बात का इंतजार कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि कुलदीप सेंगर सरकार के सबसे चहेते विधायक हैं। इसलिए सरकार इन्हें बचा रही है।

बीजेपी ने किया ख़ारिज
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मामले में सरकार ने एक्शन लिया है। मामले की पहले से ही सीबीआई जांच हो रही है। विधायक कुलदीप सेंगर जेल में हैं।

Updated on:
30 Jul 2019 02:03 pm
Published on:
30 Jul 2019 01:46 pm
Also Read
View All