लखनऊ

‘भानवी पागल हैं’; करीबी MLC ने बताया कब दिखाएंगे राजा भैया शस्त्रागार के हथियार?

Raja Bhaiya and Bhanavi Singh: राजा भैया के करीबी MLC ने बताया कि कब बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह शस्त्रागार के हथियार दिखाएंगे। उन्होंने राजा भैया की पत्नी को पागल कहा।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2025, 1:34 PM IST
mlc akshay pratap singh close to raja bhaiya made statement about bhanvi singh
राजा भैया के करीबी MLC ने उनकी पत्नी को कहा पागल। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Raja Bhaiya and Bhanavi Singh: हथियारों का जखीरा बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पास है। उनकी पत्नी भानवी सिंह ने ये शिकायत PMO से की। इसे लेकर राजा भैया ने करीबी माने जाने वाले MLC अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने बड़ा बयान दिया है।

राजा भैया की पत्नी को अक्षय प्रताप सिंह ने कहा पागल

पत्रकारों ने बातचीत के दौरान MLC अक्षय प्रताप सिंह से भानवी की शिकायत को लेकर सवाल पूछा। इस पर उन्होंने जवाब दिया,'' हमने पहले दिन ही कह दिया था बहू पागल है। उनकी बहन भी पागल है। पागल कुछ भी कर सकता है।''

कब दिखाएंगे राजा भैया शस्त्रागार के हथियार?

अक्षय प्रताप सिंह का कहना है कि लाइसेंसी हथियार राजा भैया के पास हैं। जो भी उनके हथियार देखना चाहते हैं वह दशहरे वाले दिन शस्त्रागार में आकर देख सकता है। उन्होंने कहा कि दशहरे के दिन सारे हथियारों को एक साथ रखकर उनकी पूजा की जाती है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि लाइसेंसी हथियार राजा भैया के नौकरों के पास भी मौजूद हैं।

अब जानिए विवाद की वजह?

हाल ही में उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में पेश होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में राजा भैया की पत्नी ने दावा किया कि राजा भैया के पास अवैध और प्रतिबंधित विदेशी हथियारों का खतरनाक जखीरा मौजूद है। शिकायत में भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि राजा भैया के पास ऑटोमेटिक राइफल्स और अन्य खतरनाक हथियार मौजूद हैं। भानवी का कहना है कि ये हथियार ना केवल जन सुरक्षा बल्कि देश की आंतरिक शांति के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खुद के लाइसेंसी हथियार भी उनसे जबरन छीन लिए गए हैं।