Raj Thackeray Ayodhya Visit Cancel: मनसे प्रमुख राज ठाकरे दौरे पर अयोध्या आने वाले थे। लेकिन शुक्रवार यह दौरा स्थगित कर दिया। वहीं, सांसद बृजभूषण शरण सिंह राज ठाकरे के अयोध्या आने का विरोध में इतनी बड़ी बात कर दी थी।
मनेस (MNS) प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा 5 जून को होना था। इसको लेकर उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र तक सियासत में भी अधिक गर्मी हो गई थी। बड़ी खबर ये है कि राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द हो गया। इसकी जानकारी राज ठाकरे ने खुद ट्वीट कर दी। फिलहाल राज ठाकरे की तरफ से जानकारी मिली कि अस्वस्थ्य होने की वजह से दौरा रद्द हुआ है। राज ठाकरे के 5 जून को होने वाले दौरे के ठीक 5 दिन बाद यानी 10 जून को उनके भतीजे आदित्य ठाकरे को भी अयोध्या आना था। हालांकि अभी इनके आने की कोई कंफर्म जानकारी नहीं है। राज ठाकरे का दौरा रद्द होने के सियासी गलियारों में अफवाहें तेज हो गई है। लोग अपने अपने कयास लगा रहे हैं।
भाजपा सांसद ने कह दी थी ये बड़ी बात
राज ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा को लेकर विवाद बढ़ रहा थी। उनकी यात्रा का बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) विरोध कर रहे थे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं के हाथों पीटे गये उत्तर भारतीय लोगों को लेकर मीडिया के सामने आ गए। सांसद ने कहा थी कि अगर राज ठाकरे अयोध्या पहुंच गए तो वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने दावा कि वह राज ठाकरे को अयोध्या तो क्या उत्तर प्रदेश की धरती पर भी नहीं घुसने देंगे। लोगों का कहना है कि इसी विरोध को लेकर दौरा रद्द हुआ है।
यह भी पढ़े - दुनिया की आखिरी रॉल्स रॉयस यूपी में, कंपनी ने लेने के लिए दिया ऑफर, 500 करोड़ विरासत के मालिक...
ट्वीट कर दी जानकारी
राज ठाकरे ने ट्वीट कर अपने अयोध्या दौरे की रद्द करने की जानकारी दी। मराठी भाषा में उन्होंने लिखा कि तूर्तास अयोध्या दौरा स्थगित। इसके साथ ही अयोध्या हैशटैग भी किया। दौरा रद्द होने के पीछे अस्वस्थ्य होने की वजह बताई है।