लखनऊ

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एयरपोर्ट पर भी दिखाया जलवा

मोनालिसा अपने ग्लैमरस अवतार से सभी का दिल जीत लेती हैं। मोनालिसा ने एयरपोर्ट पर जलवा बिखेरते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

2 min read
Aug 13, 2021

लखनऊ. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपनी फोटोज से अपने फैंस के दिलो-दिमाग पर छाई रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने चाहने वालों का दिल जीता करती हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा को करीब 46 लाख लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जो पोस्ट होने के थोड़ी ही देर में वायरल हो जाती है। इस बार उन्होंने एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

ग्लैमरस अवतार से जीत लेती हैं दिल

मोनालिसा अपने ग्लैमरस अवतार से सभी का दिल जीत लेती हैं। मोनालिसा ने एयरपोर्ट पर जलवा बिखेरते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘फीलिंग्स से ज्यादा फ्लाइट पकड़ें।’ इन तस्वीरों में मोनालिसा ने मल्टीकलर का जंपसूट पहना हुआ है। उनके फैंस को उनका यह अवतार बहुत पसंद आ रहा है। मोनालिसा की तस्वीरों को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। मोनालिसा इन दिनों सीरियल 'नमक इश्क का' में नजर आ रही हैं।

फिल्मों से पहले होटल में करती थी काम

भोजपुरी अभिनेत्री को आप मोनालिसा के नाम से जानते हैं पर वो उनका असली नाम है ही नहीं। मोनालिसा का असली नाम है ‘अंतरा बिस्वास’। जब वो 16 साल की थीं तब वो एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। इसके अलावा कोलकाता के कुछ होटलों में भी उन्होंने 'गेस्ट रिलेशन एग्जीक्यूटिव' का काम किया।

लो बजट फिल्मों से हुई थी शुरूआत

मोनालिसा ने करियर की शुरुआत में लो बजट फिल्मों में काम किया, लेकिन धीरे-धीरे अपने काम के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई। भोजपुरी फिल्मों में मोनालिसा ने जो काम किया उसे भोजपुरी सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा।

Published on:
13 Aug 2021 05:44 pm
Also Read
View All