उर्फी जावेद की एंट्री छोटे पर्दे के सीरियल 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से हुई। इस सीरियल में उर्फी जावेद ने अवनी पाटिल का किरदार निभाया था। इसके बाद से उर्फी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उर्फी चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, सात फेरों की हेराफेरी, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे सीरियल में भी नजर आई थीं। उर्फी ने कसौटी जिंदगी की 2 और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे मशहूर सीरियल में भी काम कर चुकी हैं।