लखनऊ

19 साल की बेटी का मां ने किया सौदा! बहनों ने भी जिस्म बेचने का बनाया दबाव

Crime News: 19 साल की बेटी का मां ने सौदा कर दिया। लड़की की बहनों ने भी उस पर जिस्म बेचने का दबाव बनाया। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।
2 min read
Nov 01, 2025
mother sold her 19 year old daughter sisters also pressured her to sell body in lucknow
लखनऊ में 19 साल की बेटी का मां ने किया सौदा फोटो सोर्स-AI

Crime News: लखनऊ के ठाकुरगंज में 19 साल की लड़की ने अपनी मां और दो बहनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि उसे 10 लाख रुपये में एक आदमी को उसकी मां ने बेच दिया।

पैसे कमाने के लिए मजबूर करती थीं मां और बहने

19 साल की लड़की ने आरोप लगाया कि कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता की माने तो, उसकी मां और बहने उसे परिवार चलाने के लिए पैसे कमाने के लिए मजबूर करती थीं।

10 लाख रुपये में मां ने बेटी को बेचा

पीड़िता ने बताया कि हाल ही में उसकी मां ने कथित तौर पर पीड़िता को एक अनजान आदमी के साथ जाने के लिए कहा। इस दौरान पीड़िता से उसकी मां ने कहा कि वह उसे बहुत सारे पैसे देगा। जब पीड़िता ने मना किया तो उसकी मां ने पीड़िता को पहले ही उस आदमी को 10 लाख रुपये में बेच देने की बात कही।

पीड़िता पर बनाया जिस्म बेचने का दबाव

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो तीनों (मां और दो बहने) ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और डिस्चार्ज होने के बाद, उसकी मां और बहनों ने फिर से उस पर जिस्म बेचने का दबाव डाला। जिसके बाद वह किसी तरह बचकर अपने पिता के घर पहुंची, जो अलग रहते हैं।

पीड़िता के पिता ने की मदद

पीड़िता ने कहा, "मेरे पिता बहुत बीमार हैं। वह डिप्रेशन, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से पीड़ित हैं। मेरी मां और बहनों ने हम दोनों पर हमला किया और मुझे जबरदस्ती वापस ले गईं। बाद में मेरे पिता ने मुझे बचाया और हमने कोर्ट का रुख किया क्योंकि पुलिस ने हमारी मदद नहीं की।"

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर SHO ठाकुरगंज, ओम वीर सिंह चौहान ने कहा कि मां और बहनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read
View All
‘अपनों को खोने का दर्द, दुनिया का सबसे बड़ा दुख है, पीड़ितों को मिले ₹1 करोड़ का मुआवजा’, KJMU में लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों मिले अखिलेश

गोरखपुर में जहां जन्मे थे योग के विश्वदूत, वहीं बन रहा दिव्य आध्यात्मिक धाम, जानें खास बातें

‘चक्कर आ गया, हाथ-पांव कांपने लगे’, बेटी का शव देखकर रो पड़ीं अनामिका की मां, आखिरी कॉल पर हुई बातचीत को याद करके भर आईं आंखें

लखनऊ आग: ‘जब 10 साल पहले बिल्डिंग अवैध घोषित हो गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?’, नीलेश के भाई ने प्रशासन को ठहराया जिम्मदेार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?