लखनऊ

Mulayam Singh Yadav Health Update: फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबियत, दोबारा ICU में हुए शिफ्ट

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक उनकी हालत फिर बिगड़ गई है। उन्हें सीसीयू से दोबारा आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2022, 3:02 PM IST
mulayam_singh_yadav_health_deteriorated_shifted_from_ccu_to_icu.jpg
Mulayam Singh Yadav health deteriorated again shifted to ICU again

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनकी हेल्थ को लेकर जो बड़ा अपडेट सामने आया है, उसके मुताबिक उन्हें फिर से इंटेसिंव केयर यूनिट (ICU) में शिफ्ट किया गया है। दरअसल, मुलायम इस समय गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती हैं। सोमवार को उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में शिफ्ट किया गया था। लेकिन मंगलवार को डॉक्टरों ने मुलायम सिंह यादव की तबीयत को क्रिटिकल बताते हुए कहा दोबारा आईसीयू में शिफ्ट किया है। वहीं मेदांता अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

हालचाल लेने मेदांता अस्पताल पहुंचे शिवपाल यादव

बता दें कि 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल में 22 अगस्त से अपना इलाज करा रहे हैं। जहां हर वक्त वह एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इससे पहले जुलाई महीने में भी अस्पताल मुलायम को मेदांता में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। फिलहाल इस समय जो हेल्थ रिपोर्ट जारी हुई है, उसके मुताबिक उनकी स्थिति क्रिटिकल है, जिसे चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव को देखने शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुंचे हैं। इससे पहले रविवार को अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव और भाई शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुंचे थे।

किडनी और फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे मुलायम

इस बीच खबर ये भी है कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी मुलायम सिंह यादव का हालचाल पूछने मेदांता अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यहां न आने की सलाह दी गई। इसके बावजूद भी तमाम समर्थक पहुंच रहे हैं। सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव भी मेदांता पहुंचे हैं। गौरतलब है कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पिछले 3 साल से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार होता है लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ जाती है। मेदांता अस्पताल के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव के फेफड़े और किडनी में गंभीर समस्या है। उनका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में नहीं है। वहीं सांस लेने की समस्या के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है।

Updated on:
4 Oct 2022, 3:02 PM IST
Published on: