लखनऊ

शिवपाल के पार्टी दफ्तर पहुंचे मुलायम, नेता जी के ‘रुख’ से असमंजस में सपाई

शिवपाल यादव ने कहा कि वह मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाएंगे...
2 min read
Oct 30, 2018
 Mulayam singh yadav reached pspl office
शिवपाल के पार्टी दफ्तर पहुंचे मुलायम, नेता जी के 'रुख' से असमंजस में सपाई


लखनऊ. मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर सपा और प्रसपा लोहिया के कार्यकर्ताओं में असमंजस बढ़ा दिया है। मंगलवार को मुलायम पहली बार शिवपाल सिंह यादव की पार्टी (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया) दफ्तर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुलायम सिंह यादव का स्वागत करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि वह नेता जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी मुलायम के रुख ने अखिलेश और शिवपाल दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को दुविधा में डाला है। मुलायम सिंह यादव कभी बेटे अखिलेश यादव के साथ मंच पर दिखते हैं तो कभी भाई शिवपाल यादव के साथ। वह जहां भी जाते हैं, उसके फेवर में बात करते हैं।

शिवपाल के नई पार्टी गठन के बाद से मुलायम सिंह यादव कई बार अखिलेश के साथ मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां लोगों से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की बात कही, वहीं अखिलेश सरकार में किये गये कामों की जमकर सराहना करते हैं। लेकिन जब-जब लगा कि मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश का समर्थन करेंगे, वह शिवपाल के मंच पर भी पहुंचे। शिवपाल यादव साफ कहते हैं कि उनके साथ बड़े भाई मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद है, वहीं मुलायम ने भी उनका समर्थन करते हुए कहते दिखे कि अन्याय चाहे परिवार में हो या पार्टी में, वह अन्याय का साथ नहीं देंगे।

मुलायम का जोरदार स्वागत
बहरहाल जो भी हो, लेकिन मंगलवार को मुलायम सिंह यादव जैसे ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के दफ्तर में पहुंचे। शिवपाल यादव समेत पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Mulayam Singh Yadav reached pspl office" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/30/shivpal_mulayam_3645259-m.jpg">
Published on:
30 Oct 2018 12:55 pm