लखनऊ

Mulayam Singh Yadav की समधन ने अपने ही पति की अदालत में लगाई गुहार, ये है मामला

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समधन व छोटी बहू अपर्णा यादव की मां अम्बी बिष्ट ने अपने पति सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की ही अदालत में गुहार लगाई है।

2 min read
Aug 09, 2018
Mulayam Ambi

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समधन व छोटी बहू अपर्णा यादव की मां अम्बी बिष्ट ने अपने पति सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की ही अदालत में एलडीए के तहसीलदार के खिलाफ गुहार लगाई है। अम्बी बिष्ट का आरोप है कि एलडीए के तहसीलदार ने उनको आरटीआइ के तहत जानकारी देने के वक्त जानबूझकर उनके पति का नाम गलत लिखा है। बात गंभीर इसलिए भी है क्योंकि अम्बी बिष्ट ने आरटीआई आवेदन करते समय अपने नाम के आगे पति का नाम लिखा तक नहीं था। वहीं आरोप है कि तहसीलदार ने उनके पति का नाम अरविंद सिंह बिष्ट की जगह अरविंद कुमार बिष्ट लिखा है। इस पर कार्रवाई करते हुए सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट ने कमिश्नर लखनऊ को आदेश दिया है कि तहसीलदार रामशंकर पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें सूचित करें।

मार्च में किया था आवेदन-

ये भी पढ़ें

अखिलेश के बाद पिता मुलायम सिंह यादव ने एम. करुणानिधि के निधन पर जताया शोक, याद किए पुराने किस्से

दरअसल अम्बी बिष्ट ने इस साल मार्च में एलडीए से आरटीआइ एक्ट के तहत एक सूचना मांगी थी। इसमें उन्होंने एलडीए में आवंटन संबंधित कोई नीति होने और उसके बोर्ड या शासन से अनुमोदित होने की जानकारी मांगी थी। इसका जवाब तहसीलदार रामशंकर ने एलडीए की ओर से देते हुए कहा था कि ऐसी कोई नीति अनुमोदित नहीं है। वहीं लिखित जवाब में उन्होंने अम्बी बिष्ट के नाम के आगे उनके पति का नाम अरविंद कुमार बिष्ट लिख दिया। इसी पर अम्बी बिष्ट ने सूचना आयोग में अपने ही पति की कोर्ट में शिकायत दर्ज की जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपने आवेदन में पति का नाम ही नहीं लिखा था। बावजूद इसके उनके पति के नाम का लिका गया वो भी गलत। ये उनके सम्मान के विरुद्ध है।

कार्रवाई के दिए निर्देश-
इस पर 3 अगस्त को अरविंद कुमार बिष्ट ने मंडलायुक्त अनिल कुमार गर्ग को आदेश दिया है कि वे सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत तहसीलदार रामशंकर के खिलाफ कार्रवाई कर के उनको सूचित करें।

ये भी पढ़ें

आखिरकार अखिलेश यादव को याद आयी मुलायम सिंह की बात, राहुल गांधी को दिया बड़ा झटका
Updated on:
09 Aug 2018 07:07 pm
Published on:
09 Aug 2018 04:29 pm
Also Read
View All