लखनऊ

National Games:पीएम मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, राष्ट्रपति करेंगी समापन

National Games:38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबकि समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगीं। राष्ट्रीय खेलों को लेकर राज्य भर में उत्साह का माहौल है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2024, 8:16 AM IST
National Games in Uttarakhand will be inaugurated by PM Modi and concluded by the President
उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का उदघाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे

National Games:38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के हल्द्वानी आएंगीं। वहीं देहरादून में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में परिसर, फुटबाल मैदान के लोकार्पण के दौरान बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय खेलों के दौरान गौलापार के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फुटबाल के साथ ही विभिन्न गेम्स का आयोजन होना है। इसके लिए 2.88 करोड़ की लागत से फुटबाल मैदान और 15.10 करोड़ की लागत से खेल परिसर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि देहरादून में खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। हल्द्वानी में खेलों का समापन राष्ट्रपति करेंगी। इस मौके पर संयुक्त निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, प्रभारी उपनिदेशक खेल रसिका सिद्दिकी, सहायक निदेशक राजेश मंगगाई, जिला क्रीडा अधिकारी निर्मला पंत आदि मौजूद रहे।

28 जनवरी को होगा शुभारंभ

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल नए साल में 28 जनवरी से शुरू होंगे। खेलों की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। 34 खेलों में प्रतिभाग के लिए मेजबान राज्य के खिलाड़ियों की सूची का इंतजार चल रहा है। राज्य के 11 शहरों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। 34 मुख्य खेलों और 2 प्रदर्शनी खेलों के 46 इवेंट आयोजित होंगे। कुमाऊं मंडल के 7 शहरों में 13 खेलों का आयोजन होना है।

Updated on:
26 Dec 2024, 8:16 AM IST
Published on: