
भीमताल में रोडवेज बस गहरी खाई में समा गई
Bhimtal Bus Accident: उत्तराखंड में आज भीषण बस हादसा हुआ है। यहां अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग सड़क के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 27 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। गहरी खाई गिरते ही बस सवार यात्री इधर-उधर छिटक गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को रस्सी के सहारे खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। उसके बाद घायलों को सीएचसी भीमताल पहुंचाया गया। प्रशासन के मुताबिक बस हादसे में अभी तक एक बच्चे सहित चार यात्रियों की मौत हो चुकी है। अभी भी घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है।
भीमताल में बड़े हादसे की सूचना मिलते ही सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी को अलर्ट मोड पर रख दिया गया है। मौके पर तमाम एंबुलेंस तैनात की गई हैं। एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा। सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस और राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक 24 घायल यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है।
Updated on:
25 Dec 2024, 4:36 PM IST
Published on:
25 Dec 2024, 4:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.