लखनऊ

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पहुंची हजरतगंज थाने, दर्ज नहीं हो सका बयान… बताई वजह

Lucknow News: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में हैं। इसी मामले में वह अपने पति के साथ लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2026, 8:42 AM IST
neha singh rathore pahalgam attack case
नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी | Image Source - FB/@nehafolksinger

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर शनिवार रात अपने बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने उनका बयान नहीं लिया। करीब साढ़े तीन घंटे तक कोतवाली में रुकने के बाद उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि रात के समय महिला का बयान दर्ज नहीं किया जा सकता।

दोबारा भेजा जाएगा नोटिस

कोतवाली से बाहर निकलते समय नेहा सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगली तारीख के लिए फिर से नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने पर वह दोबारा बयान दर्ज कराने आएंगी। इससे पहले सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि उन्हें हिरासत में लिया गया है, हालांकि इस पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

दरअसल, हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौर की एक टिप्पणी चर्चा में आई थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, “चौकीदरवा कायर बा…”। इस टिप्पणी के बाद वाराणसी और लखनऊ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थीं। मामले की जांच के सिलसिले में हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने करीब 15 दिन पहले उन्हें बयान के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन तब उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी।

रात होने की वजह से दर्ज नहीं हो सका बयान

शुक्रवार को पुलिस ने दोबारा नोटिस जारी किया, जिसके बाद शनिवार रात वह अपने पति के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं। हालांकि, देर रात होने के कारण उनका बयान दर्ज नहीं हो सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रक्रिया के तहत अब उन्हें नई तारीख पर बुलाया जाएगा, ताकि औपचारिक रूप से बयान दर्ज किया जा सके।

Updated on:
4 Jan 2026, 8:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘एक गाय पालने पर 50 हजार का मिलेगा अनुदान’, यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर, कंपनियों के मर्जर पर भी बड़ा फैसला

‘अपने पिता से सीखिए अखिलेश यादव’, स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख को घेरा, पूजा-पाठ को बताया ‘नौटंकी’

दीपों से दमकेगी रामनगरी, विकास से बदली अयोध्या की तस्वीर; दीपोत्सव पर सीएम योगी ने साझा किया अपना संदेश

Lucknow Crime: तीन मौतों से उबला लखनऊ! मंसूर नगर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

‘BJP ने बैलेट पेपर की चोरी की’, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने साधा निशाना, बोले- आगरा में उम्मीदवारों से बदतमीजी हुई, उन्हें रोते हुए देखा गया