लखनऊ

यूपी भाजपा में बड़े फेरबदल की तैयारी! नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द; इस नेता पर पार्टी की नजर

UP Politics: 5 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। अब जल्द ही उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

2 min read
Nov 19, 2025
UP Politics: यूपी भाजपा में बड़े फेरबदल की तैयारी! नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

UP Politics: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसके लिए संगठन को एक प्रभावशाली और जुझारू चेहरे की तलाश है।

ये भी पढ़ें

‘जिहादी सोच दुनिया के लिए नासूर’, BJP राज्यसभा सांसद बोले- भारत में कोई आतंकी बच नहीं पाएगा

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का नाम आगे

BJP सूत्रों की माने तो इस दौड़ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का नाम भी तेजी से उभर रहा है। BJP 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार 2.0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार भी प्रस्तावित है। राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण के बाद यूपी में संगठनात्मक और सरकारी स्तर पर बदलावों की प्रक्रिया और गति पकड़ लेगी। पार्टी पदाधिकारियों की माने तो आलाकमान दिसंबर तक यूपी में जरूरी फेरबदल पर अंतिम मुहर लगा सकता है।

15 जनवरी को होनी थी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति

15 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होनी थी, लेकिन पहले महाराष्ट्र और यूपी उपचुनावों के साथ-साथ बाद में बिहार चुनाव के चलते यह प्रक्रिया लगातार टलती रही। चूंकि यूपी भाजपा अध्यक्ष का पद ना सिर्फ राज्य, बल्कि पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए केंद्रीय नेतृत्व इस नियुक्ति को लेकर विचार-विमर्श कर रहा है।

जल्द सामने आएगा यूपी के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम

इसी कारण दिल्ली में कई दौर की बैठकों के बावजूद अभी तक नया अध्यक्ष घोषित नहीं हो पाया है। हालांकि, बिहार चुनाव परिणामों के बाद अब लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पार्टी संगठन और सरकार दोनों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, अब प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति ज्यादा दिनों तक टलने वाली नहीं है।

मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया होगी इसके बाद

BJP सूत्रों के मुताबिक पहले प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा और उसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। चुनाव पर्यवेक्षक पीयूष गोयल लखनऊ पहुंचेंगे और प्रदेश परिषद के सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय नाम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कराया जाएगा।

भूपेंद्र सिंह चौधरी हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल

योगी सरकार 2.0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार भी लंबित है। पूर्व पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने और पूर्व PWD मंत्री जितिन प्रसाद के केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद कैबिनेट में पद रिक्त हैं। चर्चा इस बात की भी है कि BJP के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

5 मार्च, 2024 को हुआ था योगी सरकार 2.0 के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार

क्रमांकमंत्री का नामपद / विवरण
1सुनील शर्माकैबिनेट मंत्री
2दारा सिंह चौहानकैबिनेट मंत्री
3अनिल कुमार (रालोद)कैबिनेट मंत्री
4ओमप्रकाश राजभर (सुभासपा प्रमुख)कैबिनेट मंत्री

योगी सरकार में इस समय कुल 54 मंत्री काम कर रहे हैं, जबकि नियम के मुताबिक 60 मंत्रियों तक की कैबिनेट बनाई जा सकती है। यानी अभी 6 पद खाली हैं, जिन पर जल्द नियुक्ति की संभावना है।

यूपी कैबिनेट के प्रमुख चेहरे

श्रेणीमंत्री / पदप्रमुख नाम
कैबिनेट मंत्रीकुल 21मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, एवं अन्य
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)कुल 14असीम अरुण, गुलाब देवी, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, एवं अन्य
राज्यमंत्रीकुल 19प्रतिभा शुक्ला, रजनी तिवारी, बलदेव सिंह औलख, जसवंत सिंह सैनी, एवं अन्य

इस तरह कुल मंत्रियों की संख्या 54 है और मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान इन खाली 6 पदों को भरा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

प्राइवेट सेक्टर की बदलेगी ‘ओवरटाइम-संस्कृति’! यहां काम के घंटे-छुट्टियां सब फिक्स; क्या है नया कानून

Also Read
View All

अगली खबर