लखनऊ

यूपी चुनाव 2022 में निषाद पार्टी की चमकी किस्मत, भोजन भरी थाली सिंबल पर जीती छह सीटें

Nishad Party यूपी विधानसभा चुनाव 2022 रिजल्ट में एक पार्टी ने सबका दिल जीत लिया। भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी ने 6 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है। निषाद पार्टी ने सूबे की 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।

2 min read
Mar 13, 2022
sanjay_nishad.jpg

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 रिजल्ट में एक पार्टी ने सबका दिल जीत लिया। भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी ने 6 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है। निषाद पार्टी ने सूबे की 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें भोजन भरी थाली सिंबल पर 10 सीटों पर चुनाव लड़े और छह पर जीत दर्ज की। और पांच सीटों पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे और कामयाब रहे। 2013 में निषाद पार्टी अस्तित्व में आई थी। यूपी चुनाव परिणाम में भाजपा 255 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। सपा 111 सीटों के साथ दूसरे नम्बर पर रही है। तीसरे नम्बर पर अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल एस ने 12 सीटें रही है।

निषाद पार्टी सुप्रीमो ने रामराज्य और रावणराज के फर्क करते हुए कहाकि, जिस तरह भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था, ठीक उसी तरह पीएम मोदी, सीएम योगी और भाजपा नेताओं ने उन्हें प्यार और सम्मान दिया। 5 साल में पार्टी 1 से 11 हो गई है। संजय निषाद ने कहा, राजनीति का जो संकल्प मैंने 12 जनवरी 2013 को निषाद राज के किले पर लिया था, जहां भगवान राम ने वनवास में जाते समय कदम रखा था और निषादराज के गले मिले थे तो दुनिया में शांति आई थी। बदले में निषादराज ने अपने सेना लंका भेजी थी। रावण का वध हुआ था। दो राज्य था एक रावणराज्य और दूसरा रामराज्य। रावणराज खत्म होकर रामराज्य की स्थापना हुई थी।

जानें निषाद पार्टी के जीते उम्मीदवारों के नाम :-

निषाद पार्टी - चुनाव चिह्न कमल पुष्प

- चौरीचौरा- ई. सरवन निषाद
- करछना -पीयूष रंजन निषाद
- बांसडीह- केतकी सिंह
- सुल्तानपुर -सदर राजबाबू उपाध्याय
- तमकुहीराज -डॉ असीम रॉय

निषाद पार्टी - सिंबल
- ज्ञानपुर- विपुल दुबे
- मझवान – डॉ बिनोद बिंद
- मेहदावल -अनिल त्रिपाठी
- नौतनवां -ऋषि त्रिपाठी
- खड्डा -विवेक पांडे
- शाहगंज -रमेश सिंह ।

Published on:
13 Mar 2022 01:06 pm