लखनऊ

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर सीएम योगी समेत कई भाजपा नेताओं की आई प्रतिक्रिया, मायावती ने किया सपोर्ट

'वन नेशन वन इलेक्शन' के मुद्दे पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मोदी सरकार को सपोर्ट करने का ऐलान किया है। मायावती के अलावा कई नेताओं की इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया आई है। आइए जानते हैं सभी की राय...
3 min read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 9:58 PM IST
One Nation One Election up cm Yogi adityanath keshav prasad maurya react Cabinet clears plan for simultaneous polls
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के फैसले पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता, सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में यह निर्णय 'मील का पत्थर' साबित होगा।

One Nation One Election: मोदी कैबिनेट ने बुधवार यानी 18 सितंबर को 'वन नेशन वन इलेक्शन' के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकई मौके पर 'वन नेशन वन इलेक्शन' की वकालत करते आए हैं। 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बार- बार चुनाव कराने से देश के काम रुकते हैं। इससे देश की विकास में रुकावट आती है।

माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र के दौरान मोदी सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव संबंधी विधेयक संसद में पेश करेगी। 'वन नेशन वन इलेक्शन' का प्रोसेस तय करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी। 14 मार्च को कोविद कमेटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इसे बुधवार को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इसके बाद से 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर देश के विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया आने लगी है।

मायावती समेत 32 पार्टियों को मिला केंद्र सरकार का साथ

'वन नेशन वन इलेक्शन' का बीजेपी और एनडीए दलों समेत 32 पार्टियों ने समर्थन किया है। जबकि कांग्रेस समेत 15 पार्टियों ने विरोध किया है। वहीं, 15 पार्टियों ने इस पर कोई राय नहीं दी है।

'वन नेशन वन इलेक्शन' पर बसपा सुप्रीमो मायावतीने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "'एक देश, एक चुनाव’ की व्यवस्था के तहत् देश में लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकाय का चुनाव एक साथ कराने वाले प्रस्ताव को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा आज दी गयी मंजूरी पर हमारी पार्टी का स्टैण्ड सकारात्मक है, लेकिन इसका उद्देश्य देश व जनहित में होना जरूरी।"

सीएम योगी ने भी दी प्रतिक्रिया

इसी मामले पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध लोकतंत्र के लिए राजनीतिक स्थिरता अत्यंत महत्वपूर्ण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा One Nation, One Election प्रस्ताव को दी गई मंजूरी अभिनंदनीय है।

देश में राजनीतिक स्थिरता, सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में यह निर्णय 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा। इस युगांतरकारी निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार!

वन नेशन वन इलेक्शन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी प्रतिक्रिया

इसी मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इससे संबंधित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया। आज प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रहित को संरक्षित करते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। One Nation One Election से देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सशक्त व मजबूत होगी तथा चुनाव में आर्थिक खर्च कम होगा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

राष्ट्रहित में ऐतिहासिक व अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी सहित पूरी कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता हूं।

'वन नेशन वन इलेक्शन' पर गृहमंत्री अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत परिवर्तनकारी सुधारों का गवाह बन रहा है। आज, इस दिशा में, केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक राष्ट्र, एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के साथ, भारत ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। यह स्वच्छ और वित्तीय रूप से कुशल चुनावों के माध्यम से हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और संसाधनों के अधिक उत्पादक आवंटन के माध्यम से आर्थिक विकास में तेजी लाने की मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।"

Also Read
View All
‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज