11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

<strong>मायावती</strong> बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। मायावती&nbsp;का जन्म 15 जनवरी 1956 को&nbsp;नई दिल्ली&nbsp;में एक सरकारी कर्मचारी&nbsp;प्रभु दयाल&nbsp;के यहां हुआ था। मायावती का पूरा नाम मायावती प्रभू दास है। इनके पिता का नाम प्रभू दयाल और माता का नाम रामरती था। इनके पिता प्रभूदयाल&nbsp;भारतीय डाक-तार विभाग के अनुभाग प्रधान के पद पर कार्यरत थे। बाद में उनके&nbsp;पिता&nbsp;भारतीय डाक-तार विभाग&nbsp;के अनुभाग प्रधान के पद से सेवा निवृत्त हुए। मायावती के 6 भाई एवं 2 बहनें हैं। मायावती के पूर्वज ग्राम बादलपुर जिला&nbsp;गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश&nbsp;के रहने वाले थे। लोग सम्मान में इन्हें बहन जी कह कर पुकारते हैं। उनके परिवार का सम्बन्ध दलित उपजाति जाटव (चमार ) से है। <strong>शिक्षा</strong> बी .ए. (1975)&nbsp;: कालिंदी कॉलेज , दिल्ली विश्वविद्यालयबी .एड (1976)&nbsp;: बी एम एल जी कॉलेज , गाज़ियाबाद, मेरठ विश्वविद्यालयएल एल बी (1983)&nbsp;: दिल्ली विश्वविद्यालय&nbsp; <strong>राजनैतिक जीवन</strong> सन् 1977 में कांशीराम के सम्पर्क में आने के बाद उन्होंने एक पूर्ण कालिक राजनीतिज्ञ बनने का निर्णय ले लिया। कांशीराम के संरक्षण के अन्तर्गत वे उस समय उनकी कोर टीम का हिस्सा रहीं, जब सन् 1984 में बसपा की स्थापना हुई थी। 1989 : बिजनौर&nbsp;लोकसभा उत्तर प्रदेश से संसद सदस्य निर्वाचित।1994 : उत्तर प्रदेश से&nbsp;राज्य सभा&nbsp;के लिए निर्वाचित।1995 : प्रथम भारतीय दलित महिला के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य की मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में मायावती एक मजबूत स्तम्भ है। आप के द्वारा उत्तर प्रदेश में&nbsp;मुख्यमंत्री&nbsp;पद का कार्य काल निम्नवत रहा 3 जून 1995&ndash;18 अक्टूवर 199521 मार्च 1997&ndash;20 सितम्बर 19973 मई 2002&ndash;26 अगस्त , 200313 मई 2007&ndash;6 मार्च 2012





Top Stories

1

मौसम दिखाएगा नया खेल: 12, 13 और 14 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

2

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान बजट से बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी, हजारों पदों पर होमगार्ड्स की भर्ती करेगी सरकार

3

MP के 3 लाख से अधिक कर्मचारियों के परिवार को मिलेगी पेंशन, मोहन सरकार का बड़ा फैसला

4

ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश भी होश में आया, नहीं मिली पेनल्टी तो कहा- हम इंडिया के साथ मिलकर…

5

50 साल की खोज खत्म, 121 करोड़ की खदान में शुरू होगा सोने का खनन, कटनी बनेगी मध्यप्रदेश की ‘स्वर्ण नगरी’