लखनऊ

समाजवादी पार्टी के गढ़ में सेंध मारेगी BJP! ओपी राजभर बोले- जब भी सपा की सरकार रही, तब सिर्फ एक जाति…

OP Rajbhar Big Statement: समाजवादी पार्टी के गढ़ में BJP सेंध मारने की तैयारी कर रही है। मंत्री ओपी राजभर का बड़ा बयान दिया। जानिए उन्होंने क्या कहा?

2 min read
Feb 20, 2026
ओपी राजभर का बड़ा बयान। फोटो सोर्स फेसबुक (Omprakash Rajbhar)

OP Rajbhar Big Statement: यूपी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओपी राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में आगामी चुनावों में NDA की जीत होगी।

ये भी पढ़ें

दो IAS अफसरों की अनोखी शादी! कौन हैं अदिति वार्ष्णेय और माधव भारद्वाज? अब पिता कर रहे खास तैयारी

UP News In Hindi: 22 फरवरी को ओपी राजभर शक्ति प्रदर्शन करेंगे

22 फरवरी को आजमगढ़ में ओपी राजभर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, "इस रैली से सुभासपा का चुनावी शंखनाद होगा। इसमें 10 हजार से ज्यादा प्रबुद्ध ब्राह्मण हिस्सा ले रहे हैं। अन्य जातियों के लोग भी रैली में आ रहे हैं।"

Uttar Pradesh News in Hindi: ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी अपना गढ़ बताती है, लेकिन 22 फरवरी को उनके गढ़ का पता चल जाएगा। आगामी चुनावों में आजमगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर NDA की जीत होगी। उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार रही, तब पूरे राज्य में सिर्फ एक जाति विशेष का दबदबा रहा। नौकरी से लेकर थानों तक उसी जाति का वर्चस्व रहा। इसी से दुखी होकर जनता ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ा। 22 फरवरी को समाजवादी पार्टी को महसूस हो जाएगा कि आगामी चुनाव में क्या होने वाला है।

UP Politics: SIR प्रक्रिया को लेकर क्या बोले ओपी राजभर

SIR प्रक्रिया के विरोध को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष सिर्फ विरोध के नाम पर दिखावा कर रहा है। सड़क और सदन में SIR के खिलाफ बात उठाई जा रही है, लेकिन वही विरोधी दल बूथ लेवल पर अपने कार्यकर्ताओं को SIR से जुड़े काम में लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, "वे (विपक्ष) जनता के बीच सिर्फ यह दिखावा कर रहे हैं कि वे SIR के खिलाफ हैं। इसके साथ ही, SIR का विरोध अपनी हार को छिपाने के लिए कर रहे हैं। बिहार में भी विपक्ष के नेताओं ने यही काम किया। आने वाले समय में SIR पर यही दिखावा विपक्ष पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम जैसे राज्यों में करेगा।"

Lucknow News: जबलपुर में पथराव की घटना पर मंत्री ओपी राजभर का बयान

जबलपुर में पथराव की घटना पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "कुछ शरारती तत्व हैं जो देश में दंगे, अशांति और कर्फ्यू चाहते हैं। ऐसे तत्व गड़बड़ी पैदा करके सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।" लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि यह कोर्ट का आदेश है। चूंकि कोर्ट ने नोटिस जारी किया है, इसलिए राहुल गांधी कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे।

ये भी पढ़ें

दो महिलाओं ने साथ रहने का लिया फैसला, पति की सहमति से बना अनोखा पारिवारिक रिश्ता

Also Read
View All

अगली खबर