
UP Politics News: सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पोस्ट करते हुए सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने पिछले एक साल में हुई राजभर समाज के लोगों की हत्याओं की पूरी लिस्ट जारी करते हुए पूछा- क्या अखिलेश यादव के करीबियों ने राजभर समाज को खत्म करने का ठेका ले लिया है?
OP राजभर ने अखिलेश यादव के PDA मोर्चा पर तंज कसा है। उन्होंने 'X' पर लिखा कि आप दिन-रात रट्टू तोते की तरह PDA की माला जपते रहते हैं, लेकिन इसी माला के सहारे आपके करीबी राजभर समाज का गला घोंटने में सबसे आगे हैं। राजभर ने अखिलेश के PDA का नया मतलब बताते हुए कहा कि यह पीट देगा अहीर (सपाई) और पीट देगा अल्पसंख्यक है। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में राजभर समाज के लोगों की जो हत्याएं हुई हैं, उनमें यही लोग शामिल रहे हैं।
ओम प्रकाश राजभर ने अपने पोस्ट में सिलसिलेवार तरीके से हत्याओं का जिक्र करते हुए सपा को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने मारे गए लोगों की पूरी लिस्ट तैयार की है। राजभर के मुताबिक-
मंत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि राजभर समाज के लोगों को अखिलेश यादव का PDA आखिर और कितना सताएगा?उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश अपने मन-मुताबिक लोगों के लिए AC कमरों में बैठकर खूब प्रेस-कॉन्फ्रेंस करते हैं और छाती पीटते हैं, लेकिन...जैसे ही अपराध में उनके लोग शामिल दिखते हैं तो उनके मुंह में दही जम जाता है। राजभर ने चेतावनी दी कि वह सपा का एक-एक कच्चा चिट्ठा खोलते रहेंगे। यह भी बताएंगे कि अखिलेश AC कमरे से बाहर आखिर क्यों नहीं निकलते?