लखनऊ

‘PDA में D यानी दलित की स्थिति दयनीय’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- महाराज, जमीन पर उतरिए, आम जनता से भी मिलिए

Akhilesh Yadav: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर तंज कसते हुए कहा कि इसमें 'D' यानी दलित की स्थिति दयनीय रही है। उन्होंने अखिलेश को नसीहत दी कि वे जमीन पर उतरकर आम जनता से मिलें और दलितों को मिल रही सुविधाओं को देखें।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 1:29 PM IST
OP Rajbhar
कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना (PC IANS)

Akhilesh Yadav PDA Formula: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच जुबानी तकरार तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि PDA में 'D' का मतलब अब दलितों को दूर से प्रणाम करना होता जा रहा है। राजभर ने अखिलेश के रामपुर और बनारस दौरे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वह अपने खास लोगों से तो मिल रहे हैं, लेकिन आम जनता के बीच नहीं जा रहे हैं।

रामपुर और बनारस दौरे का जिक्र कर कसा तंज

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को 'मित्र' कहकर संबोधित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मित्र अखिलेश जी, ले लिए सब का हाल-समाचार? ऐसा लगता है कि आपके पीडीए में 'डी' का माने 'दूर' से प्रणाम होता जा रहा है। उन्होंने आगे अखिलेश यादव के हालिया राजनीतिक दौरों का जिक्र करते हुए लिखा कि रामपुर जाकर 'ए' से मिल लिए, बनारस में स्वाजातीय वाले 'पी' के घर-दुकान हो लिए और लगे हाथ नाम करने के लिए 'डी' सांसद के महल में टहल आए। राजभर का इशारा PDA के तीन वर्गों पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की ओर था। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव इन वर्गों की बात तो करते हैं, लेकिन दलितों के बीच जाकर उनकी समस्याएं नहीं जान रहे हैं।

सपा सरकार के कामकाज पर भी उठाए सवाल

राजभर ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए सपा सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के मुकाबले दलितों की स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने मौजूदा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वैसे, कभी मौका मिले तो आज नए उत्तर प्रदेश में किसी भी असली 'डी' की स्थिति देखने उनके आवास पर जाइएगा, उनका घर अब पक्का है, शौचालय बना है, उनकी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से भी जुड़ दो पैसे कमा रही हैं और उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार भी मिल रहा है, जो आपकी सरकार ने पहले इसी 'डी' से जबरन लूट लिया था।

अखिलेश को आम लोगों से मिलने की सलाह

कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव को अपने खास लोगों के अलावा आम जनता से भी मिलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महाराज, जमीन पर उतरिए, सिर्फ अपने वालों” के यहां नहीं बल्कि आम जनता से भी मिलिए, तभी तो जानेंगे कि आपके कुशासन की तुलना में वर्तमान शासन में क्या क्या बदल गया है, सोचिएगा जरूर। राजभर ने दावा किया कि योगी सरकार में दलित परिवारों को पक्के मकान, शौचालय और स्वयं सहायता समूहों के जरिए रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और रोजगार को लेकर भी सरकार के कामकाज का जिक्र किया।

PDA को लेकर पहले भी उठते रहे हैं सवाल

अखिलेश यादव की PDA राजनीति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को साथ लाने पर आधारित है। राजभर ने इसी राजनीतिक फॉर्मूले को निशाने पर लेते हुए दलितों की स्थिति का मुद्दा उठाया है। उन्होंने अखिलेश से कहा कि उन्हें केवल अपने परिचितों और खास लोगों से मुलाकात करने के बजाय आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझनी चाहिए।

Updated on:
5 Nov 2026, 1:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘अयोध्या और काशी की तरह मथुरा में भी बने कृष्ण मंदिर’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश से मांगा समर्थन; जानिए क्या कहा

चिराग पासवान के यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पर उदित राज का पलटवार, बोले- NDA के हाथों बिक गए हैं क्या

‘बिना पिए ही नशे में रहते हैं राहुल गांधी’, बृजभूषण शरण सिंह का तंज, बोले- 91 चुनाव हारने का रिकॉर्ड

यूपी में आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये, किसानों की फसल के मुआवजे में भी 30% तक बढ़ोतरी

‘पहला ऐसा यादव नेता देखा जो अहीर-अहीर में भेद करता हो’, ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, पूछा- कितने घोसी और कितने कमरिया को दिया टिकट?