लखनऊ

Owaisi-Chandrashekhar Alliance: ‘अब्दुल को मिलेगा बराबर का दर्जा’, ओवैसी बोले- हमारे लोगों को सिर्फ वोटर बनकर इस्तेमाल किया गया

Samajik Parivartan Morcha: असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद के साथ 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाकर यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया और कहा कि अब उनके समुदाय को सिर्फ वोटर नहीं, बराबर का राजनीतिक दर्जा मिलना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 2:03 PM IST
Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद (Photo IANS)

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। AIMIM प्रमुख ने कहा कि अब्दुल को बराबर का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक उनके समुदाय और पिछड़े वर्गों के लोगों को सिर्फ वोटर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया। दोनों नेताओं ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के तहत यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है।

हमारे भाई चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री- असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे भाई चंद्रशेखर आज़ाद SPM के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। हम सब मिलकर न सिर्फ इस गठबंधन की सफलता पक्की करेंगे, बल्कि यह भी पक्का करेंगे कि उत्तर प्रदेश के लोगों को इसका फायदा मिले। ओवैसी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में लौटने से रोकने के लिए मजबूत विकल्प बनेगा।

ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अभी घोषणा की है कि उनकी पार्टी, ASP, और हमारी पार्टी, AIMIM, मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाएंगे, जिसका हम हिस्सा होंगे। उन्होंने अपनी शुरुआती बातों में ही इसकी प्राथमिकताएं बता दी हैं, इसलिए मैं उन्हें दोहराऊंगा नहीं। मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि यह उत्तर प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के तौर पर काम करेगा, जो BJP को तीसरी बार सत्ता में लौटने से रोकने का काम करेगा।

चंद्रशेखर आजाद और मैं जिन समुदायों से हैं, साथ ही पिछड़े या दबे-कुचले तबकों के सभी लोगों को, चाहे उनकी जाति कुछ भी हो, इतिहास में सिर्फ 'वोटर' के तौर पर इस्तेमाल किया गया है।

मुझे कमजोर समझा, अब अपमान बर्दाश्त नहीं, चंद्रशेखर आजाद

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि पहला मजबूत मोर्चा होगा। उन्होंने बड़े गठबंधनों में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कमजोर समझा गया। उन्होंने कहा कि अब वह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। चंद्रशेखर ने भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से भी इस मोर्चे में शामिल होने का अनुरोध करने की बात कही।

चंद्रशेखर ने गठबंधन का नाम बताते हुए कहा कि जैसा कि आप आज अपने सामने देख सकते हैं, इस इकाई का नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' है। इसमें अभी मुख्य रूप से दो पार्टियां हैं, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)। इस मंच पर हमारे वरिष्ठ नेता, AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, रामेश्वर पवन, मसूद, हमारे प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत और यशवंत मौर्य, हम सब आपके सामने मौजूद हैं।

Updated on:
12 Nov 2026, 2:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर ने किया गठबंधन, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; नाम रखा ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’

‘यादव-यादव बोलकर ज्यादा सीना न ठोंके’, अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला, बोले- हर चौराहे पर गुंडों को पाल रखा है

‘सबको गठबंधन बनाने की आजादी’, ओवैसी और चंद्रशेखर के साथ आने पर इमरान मसूद ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हम अपने हिसाब से आगे बढ़ेंगे

‘बोल बिगड़ गए हैं, हार का डर है’, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- गोपालकों का अपमान अक्षम्य, 2027 में हमेशा के लिए हारेंगे

2027 चुनाव की तैयारी तेज: बीजेपी ने घोषित किए विधानसभा प्रभारी, विवेक आनंद वर्मा को गोरखपुर सदर का जिम्मा