लखनऊ

एक दिसंबर से पंचायत सहायकों को मिलेगा मानदेय

प्रदेश में ग्राम सचिवालय में नियुक्त पंचायत सहायकों को एक दिसंबर से मानदेय का भुगतान शुरू हो जाएगा। प्रदेश में 58,189 में से 55,688 ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति हो गई है। शेष ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।
less than 1 minute read
Dec 09, 2021
Panchayat assistants will get honorarium from 1st December
Panchayat assistants will get honorarium from 1st December

लखनऊ. प्रदेश में ग्राम सचिवालय में नियुक्त पंचायत सहायकों को एक दिसंबर से मानदेय का भुगतान शुरू हो जाएगा। प्रदेश में 58,189 में से 55,688 ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति हो गई है। शेष ग्राम सचिवालयों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। पंचायत सहायकों को छह हजार रुपया मानदेय दिया जाएगा। इससे पहले राज्य की सरकार ने प्रदेश की 58,189 ग्राम पंचायतों का भवन निर्माण कर उन्हें पंचायत सचिवालय के रूप में संचालित करने का निर्णय किया था। प्रदेश की लगभग सभी ग्राम पंचायतों के भवन बनाकर उन्हें ग्राम सचिवालय का रूप दे दिया गया है।

55,688 का चयन पूरा हुआ

बीते दिनों योगी सरकार ने प्रत्येक ग्राम सचिवालय में एक पंचायत सहायक (अकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर) की नियुक्ति का निर्णय किया था। पंचायती राज विभाग ने 55,688 ग्राम पंचायत सहायकों की नियुक्ति की है। इनमें से करीब 48 हजार ग्राम पंचायतों का संबंधित ग्राम पंचायत के साथ अनुबंध हो गया है। अभी तक 18 हजार पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस बारे में कहा है कि नव चयनित पंचायत सहायकों को एक दिसंबर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

नोडल अधिकारी नियुक्त

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण को लेकर कुछ जगह हो रहे विवाद के निस्तारण के लिए संबंधित मंडलीय उप निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ताकि भूमि या सीमा विवाद को मंडलायुक्त के संज्ञान में लाकर उनका निस्तारण कराया जा सके।

Published on:
09 Dec 2021 04:27 pm
Also Read
View All
‘अपनों को खोने का दर्द, दुनिया का सबसे बड़ा दुख है, पीड़ितों को मिले ₹1 करोड़ का मुआवजा’, KJMU में लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों मिले अखिलेश

गोरखपुर में जहां जन्मे थे योग के विश्वदूत, वहीं बन रहा दिव्य आध्यात्मिक धाम, जानें खास बातें

‘चक्कर आ गया, हाथ-पांव कांपने लगे’, बेटी का शव देखकर रो पड़ीं अनामिका की मां, आखिरी कॉल पर हुई बातचीत को याद करके भर आईं आंखें

लखनऊ आग: ‘जब 10 साल पहले बिल्डिंग अवैध घोषित हो गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?’, नीलेश के भाई ने प्रशासन को ठहराया जिम्मदेार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?