सुल्तानपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय मार्गदर्शक मण्डल के सदस्य व निवर्तमान सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैय्या जी जोशी) ने सुल्तानपुर में कहा कि हिन्दू समाज को अपने कर्म कांड को आचरण में उतारें। हमें राष्ट्र व समाज के प्रति कैसा आचरण रखना चाहिए, इसको सीखने की जरूरत हैं। सज्जनों को सशक्त बनाना व दुर्जनो को सज्जन बनाने से देश का कल्याण होगा और इससे विश्व का कल्याण निश्चित है।