लखनऊ

किडनी के इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2017, 10:15 PM IST
Patient Death in Private hospital

लखनऊ. जनपद के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित न्यू यूनाइटेड हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। केशव नगर स्थित निजी अस्पताल में सीतापुर के 57 वर्षीय रामचंद्र को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत हो जाने के बाद भी अस्पताल के डाक्टर इलाज के नाम पर रूपये वसूलते रहे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाज में लापरवाही के कारण मौत हुई है।

सीतापुर के रहने वाले रामचंद्र को सीने में दर्द की शिकायत पर 10 सितम्बर से लखनऊ के केशव नगर के न्यू यूनाइटेड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि सीने में दर्द का इलाज करने की बजाय अस्पताल के डॉक्टरों ने किडनी के पास सर्जरी कर डाली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी और मरीज की मौत हो गयी। हंगामे के बाद पुलिस को मामले की शिकायत की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

परिवार के लोगों क आरोप है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर पहले ही दिन से रूपये वसूले जा रहे हैं। इस मामले में मड़ियांव थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोगों ने लिखित शिकायत दी है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शिकायत में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है और मरीज की मौत होने के बाद भी ज़िंदा बताकर पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है। दूसरी ओर सीएमओ डाक्टर जी एस बाजपेई ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए डाक्टरों की टीम गठित की गई है।

Updated on:
17 Sep 2017, 10:15 PM IST
Published on: