लखनऊ

यूपी के व्यापारियों को मिलेगी पेंशन और बीमा, योगी सरकार इस प्लान की कर रही तैयारी

- योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है- राज्य सरकार UP Businessman को दुर्घटना बीमा के अलावा pension देने भी देने का विचार कर रही है

less than 1 minute read
Nov 13, 2019
सरकार (UP Government) की इन योजनाओं का लाभ उन व्यापारियों को ही मिलेगा, जो जीएसटी (GST) में पंजीकृत हैं

लखनऊ. योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। राज्य सरकार इन्हें दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance) के अलावा पेंशन (Pension) देने भी देने का विचार कर रही है। सरकार (UP Government) की इन योजनाओं का लाभ उन व्यापारियों को ही मिलेगा, जो जीएसटी (GST) में पंजीकृत हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाणिज्य कर विभाग के जोनल एडिशनल कमिश्नरों के साथ अपने सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी में पंजीकृत सभी व्यापारियों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्हें पेंशन देने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को राजस्व संग्रह में तेजी लाने के निर्देश दिये। कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए राजस्व संग्रह के निर्धारित 77640.10 करोड़ रुपए के वार्षिक लक्ष्य को हर हाल में समयबद्धता के साथ प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। सचलदल के अधिकारियों को हर 15 दिन में कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि सभी का लक्ष्य अधिक से अधिक अधिक राजस्व संग्रह का होना चाहिए।

व्यापारी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण नहीं हुआ है। इसके लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी आपस में विचार-विमर्श कर व्यापारी जागरूकता अभियान चलाएं। इसके तहत व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के फायदों के साथ-साथ इसकी रिटर्न फाइलिंग के विषय में पूरी जानकारी दी जाये, ताकि वे आसानी से अपने रिटर्न फाइल कर सकें।

Published on:
13 Nov 2019 01:16 pm
Also Read
View All