लखनऊ

दावा निकला सही, चुनाव बाद बढ़ाई गईं पेट्रोल की कीमतें, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर

Petrol Price Today: पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे का इजाफा किया गया है। पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ेगा। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के साथ-साथ महंगाई बढ़ने के भी आसार हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य सामान व चीजें भी महंगी हो सकती हैं।
2 min read
Mar 22, 2022
election.jpg

Petrol Rate Today (22 March 2022), उत्तर प्रदेश में Petrol Rate: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद आज सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। पेट्रोल कंपनियों की ओर से 80 पैसे प्रेति लीटर पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई गईं हैं। आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 96.27 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 95.47 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था।

चुनाव बाद कम हुईं कीमतें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दीपावली के मौके पर पेट्रोल की कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को हटा दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में एक साथ 12 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आई थी। पेट्रोल की कीमतें में की गई इतनी बड़ी गिरावट के बाद अब पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसा प्रति लीटर की दर से इजाफा किया गया है। वैश्विक स्थर पर कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया जाएगा। जिसके बाद अब कीमतों को तेल कंपनियों ने बढ़ाया है। चुनाव से पहले कम की गई पेट्रोल की कीमतों को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव के बाद पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया जाएगा।

चुनाव के पहले एक साथ 12 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ था पेट्रोल

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले लंबे समय से स्थिर बनी हुई थी। औसतन पेट्रोल 95.28 प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। बीते दिनों दीपावली से पहले पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम किया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एक्साइज ड्यूटी कम की थी। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से कम की गई एक्साइज ड्यूटी के बाद उत्तर प्रदेश में एक साथ पेट्रोल 12 रुपये प्रति लीटर की दर से सस्ता हुआ था। जिसके बाद से पेट्रोल की कीमतों में कोई खास इजाफा नहीं किया गया था।

हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल की कीमतें

विदेशी मुद्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों के अनुसार Petrol Price Today पेट्रोल की कीमतें हर रोज अपडेट की जाती हैं। तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा समीक्षा के आधार पर पेट्रोल की कीमतों को प्रतिदिन अपडेट किया जाता है।

Updated on:
22 Mar 2022 12:05 pm
Published on:
22 Mar 2022 12:02 pm