पिछले दिनों मध्य प्रदेश में कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसियों ने आतंकवादी संगठन के जुड़े चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों से पूछताछ में इनपुट मिले थे कि संगठन देश के कई राज्यों में अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी सहित कई जिलों में संगठन अपनी जड़ों को मजबूत करने के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहा है। जिसके बाद वाराणसी सहित यूपी के कई जिलों में एटीएस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है। जांच एजेंसियां उत्तर प्रदेश सहित, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड जिलों में संगठन की जड़े तलाश रही हैं। यूपी मैं संगठन की जड़ों को तलाशने के लिए एटीएस ने कई टीमों को लगाया है।